
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 7 नवंबर, 2025 को पेरेंट्स बने हैं। कपल के घर बेटे ने जन्म लिया और दिवाली की खुशियों के बीच उन्होंने ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। अब बेटे के जन्म के 2 महीने बाद कैटरीना और विक्की ने अपने लाडले को दुनिया से मिलवाया है और बेटे की पहली झलक शेयर की है। कपल ने खूबसूरत कैप्शन के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने बेटे का नाम भी रिवील किया है। चलिए आपको बताते हैं कि विक्की और कैटरीना ने अपने बेटे का क्या नाम रखा है और इस प्यारे से नाम का क्या मतलब है?
View this post on Instagram
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों पेरेंटहुड को एज्वॉय कर रहे हैं। 7 नवंबर को कपल के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा है। विक्की और कैटरीना का बेटा आज 2 महीने का हो गया है और इस खास मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की पहली झलक शेयर की है और बेटे का नाम का भी खुलासा किया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- हमारी रोशनी की किरण-विहान कौशल। हमारी दुआ कुबूल हुई है...जिंदगी बेहतर खूबसूरत है। हमारी दुनिया एक क्षण में बदल गई है। आभार व्यक्त करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। फोटो में विक्की और कैटरीना के हाथों में उनके लाडले का हाथ नजर आ रहा है। बता दें कि विहान का मतलब नई शुरुआत होता है। ये सुबह सूरज के उगने और नई उम्मीदों का प्रतीक है। परिणिती चोपड़ा, भूमि और रकुलप्रीत सिंह समेत कई सेलेब्स ने इस फोटो पर प्यार भरे कमेंट्स किए हैं।
यह भी पढ़ें- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल! क्या वाकई कपल ने शेयर की नन्हे मेहमान संग फोटोज?
View this post on Instagram
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर, 2021 को शादी के बंधन बंधे थे। हाल ही में कपल की शादी को 4 साल हुए हैं और इस मौके पर उन्होंने एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की थी। राजस्थान में करीबी दोस्त और परिवारजनों की मौजूदगी में कपल ने सात फेरे लिए थे। कुछ दिनों पहले कपल की एक फोटो वायरल हो रही थी, जिसमें उनके साथ एक नन्हा बच्चा नजर आ रहा था और दावा किया जा रहा था कि ये बेबी कौशल हैं हालांकि, वो फोटोज एआई जेनेरेटेड थीं। कपल ने अभी तक विहान का फेस रिवील नहीं किया है।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की इस प्यारी सी पोस्ट पर सेलिब्रिटीज और फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Katrina Kaif
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।