बहुत शानदार है काजल अग्रवाल का घर, देखें तस्वीरें

साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का घर है बेहद खास, आज हम आपको उनके घर की कुछ खास तस्वीरें दिखाने वाले हैं।

 

kajal aggarwal house pics

काजल अग्रवाल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की काफी पुरानी अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। एक्ट्रेस ने लगभग हर भाषा की फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया है। यहीं कारण है कि उन्हें साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस का टैग भी मिला हैं। आज हम आपको सुपरहिट एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के घर की कुछ खास तस्वीरें दिखाने वाले हैं।

काजल अग्रवाल ने कब रचाई शादी

काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू संग शादी रचाई थी। कपल ने शादी के बाद साथ में एक आलीशान घर खरीदा था। इस दौरान एक्ट्रेस ने घर की कुछ खास तस्वीरें भी शेयर की थी। जिसमें वह अपने पति के साथ काफी खुश नजर आ रही थी। इस तस्वीर में उनका घर काफी खूबसूरत नजर आ रहा है।

काजल का घर है क्लासी

काजल अग्रवाल ने अपने इस नए घर को क्लासी तरीके से डिजाइन किया है। अपने घर में उन्होंने अपनी और अपने परिवार वालो की तस्वीर लगा रखी हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के घर के दीवारों पर कई सारी पेंटिंग भी मौजूद हैं। उनकी फोटो फेम देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस को मेमोरी इकट्ठा करना कितना ज्यादा पसंद हैं।

इसे भी पढ़ें:काजल लगाने के ये 3 आसान तरीके लगाएंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद

डायनिंग एरिया है बेहद खूबसूरत

उनके घर के डायनिंग एरिया काफी खास है। ब्लैक एंड वाइट कलर का यह डायनिंग एरिया काफी ज्यादा बड़ा है। उन्होंने इस डायनिंग एरिया में क्रीम कलर की सोफा रख रखा है। जो कि काफी ज्यादा खबसूरत हैं। उन्होंने अपने इस डायनिंग एरिया को काफी खास तरीके से सजा रखा हैं।

इसे भी पढ़ें:काजल लगाते समय यह गलतियां कर देंगी आपका पूरा लुक खराब

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik, Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP