भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते है। वह अकसर अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर किया करते हैं। हालांकि उनकी पत्नी को भी उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन उनकी पत्नी हमेशा हिजाब में नजर आती हैं।
सफा बैग की अनदेखी तस्वीरें (Safa BaigUnseen Photos)
इरफान पठान अपनी बेगम के साथ कई इवेंट पर जाते हैं लेकिन उनकी पत्नी कभी भी किसी इवेंट पर अपना चेहरा नहीं दिखाती हैं। हालांकि सफा बैग किसी फ़ैमिली फ़ंक्शन में अपना चेहरा कवर नहीं करती हैं। सफा बैग पहले मॉडल भी रह चुकी हैं। यहीं कारण है कि उनके निगाह के पहले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।
सफा बैग की खूबसूरत तस्वीरें
उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी उनकी खूबसूरती का अंदाजा लगा सकते हैं। सफा शादी के पहले मिडिल ईस्ट एशिया क्षेत्र की एक सफल मॉडल हुआ करती थी। इसके अलावा वह ट्रेंड नेस आर्टिस्ट भी रह चुकी हैं। इरफान पठान और सफा बैग की उम्र में करीब 10 साल का फासला है।
इसे जरूर पढ़ें : वीरेंद्र सहवाग ने की अपनी रिश्तेदार से शादी, तो इन क्रिकेटर्स ने दोस्त की पत्नी को बनाया हमसफर
सफा बैग क्यों पहनती है हिजाब
सफा का एक क्यूट सा बेटा भी है हालांकि इसके बाद भी सफा किसी अभिनेत्री से कम खूबसूरत नहीं है। सफ़ा और इरफ़ान पठान की शादी साल 2016 में थी। उनकी पहली मुलाकात 2014 में दुबई में हुई थी। कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने निकाह कर लिया था। सफा के हिजाब पहनने पर हमेशा लोगों ने इरफान को ट्रोल किया है। हालांकि इरफान ने इसपर कहा था कि सफा अपने मन से हिजाब पहनती हैं।
इसे जरूर पढ़ें : इन 5 भारतीय महिला क्रिकेटर्स के आगे एक्ट्रेसेस भी हैं फेल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों