Karisma Kapoor On Her And Kareena Kapoor Nick Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनकी बहन करीना कपूर खान का प्यार तो सभी जानते हैं। ये दोनों बहनें अक्सर साथ में स्पॉट की जाती हैं और अपने कई इंटरव्यूज में ये दोनों अपने रिश्ते और प्यार को जाहिर कर चुकी हैं।
करिश्मा और करीना को उनकी फैमिली वाले बेबो और लोलो कहकर पुकारते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इन दोनों को ये निकनेम कैसे मिला? हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने निकनेम लोलो के पीछे की कहानी बताई है। आइए जानें करीना और करिश्मा को कैसे मिला बेबो और लोलो निकनेम?
इंडियन आइडल 15 में दिखीं करिश्मा
हाल ही में करिश्मा कपूर इंडियन आइडल 15 में पहुंची थी। दरअसल, इस सिंगिंग रियलिटी शो ने भी राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी का उत्सव मनाया था। इस शो के दौरान एक्ट्रेस ने कपूर खानदान को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए।
करिश्मा कपूर को कैसे मिला 'लोलो' निकनेम?
View this post on Instagram
करिश्मा कपूर ने शो के दौरान ही अपने निकनेम लोलो को लेकर खुलासा करते हुए बताया, "एक विदेशी एक्ट्रेस हैं जीना लोलोब्रिगिडा। उन्हीं के नाम से मुझे लोलो निकनेम मिला। मेरी मम्मी एक सिंधी हैं, तो हमारे यहां एक रोटी बनती है, जिसे मीठी लोली कहते हैं। उसे लोलो भी कहा जाता है, तो वहां से लोलो नाम आ गया और पापा ने तो पहले ही एक्ट्रेस के नाम से लोलो रख दिया था।"
करीना कपूर को कैसे मिला 'बेबो' निकनेम?
View this post on Instagram
इसके अलावा करिश्मा ने अपनी बहन करीना कपूर के निकनेम बेबो के बारे में भी खुलासा किया। इस नाम के पीछे की कहानी बताते हुए उन्होंने कहा, "जब करीना आ गई, तो सबको लगने लगा अब इसका भी एक फनी और क्यूट सा नाम होना चाहिए, तो पापा ने डब्बू, चिंटू, चिंपू, लोलो, बेबो सबके नाम रख दिए।"
राज कपूर का निकनेम क्या था?
करिश्मा ने कपूर खानदान से जुड़े कई खुलासे करते हुए बताया कि लीजेंडरी एक्टर राज कपूर का भी एक निकनेम था। इसके बारे में कोई नहीं जानता। एक्ट्रेस ने कहा, "आजतक नेशनल टीवी पर किसी को इस बात का पता नहीं है कि हमारे दादाजी का भी एक पेट नेम था। उनको सब राजी बुलाते थे क्योंकि उनका चेहरा राज कुमार जैसा था। गोरे-गोरे नीली आंखें।"
राज कपूर की 100वीं जयंती
View this post on Instagram
हाल ही में कपूर फैमिली ने बहुत ही शानदार तरीके से राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। इस इवेंट में लगभग पूरा कपूर खानदान शामिल था। इवेंट में करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर, बबीता, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर को भी राज कपूर को श्रद्धांजलि दी।
यह भी देखें-अपनी बहन करिश्मा को मानती हैं फैशन आइकॉन, ये है करीना कपूर ख़ान का फ़ेवरेट आउटफिट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों