एकता कपूर ने कई सेलेब्स को मौका देकर उनकी लाइफ बदल दी है। यही कारण है कि वह हमेशा अपने नेक कामों के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एकता कपूर ने अपनी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' के कास्ट को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई है। यह पहली बार हो रहा है जब एकता कपूर ने अपनी फिल्म में एक ट्रांसजेंडर को लॉन्च किया है।
मेकर्स ने शेयर की बोनिता राजपुरोहित की खास वीडियो
View this post on Instagram
एकता कपूर ने बोनिता राजपुरोहित को बतौर लीड रोल लॉन्च करने का फैसला किया है। बोनिता राजपुरोहित इस फिल्म में कुल्लू का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं। बोनिता राजपुरोहित की पहली झलक सामने आते ही उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिल्म के मेकर्स ने एक खास वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी है कि उन्हें यह फिल्म कैसे मिली हैं।
कौन हैं बनिता पुरोहित
View this post on Instagram
बनिता पुरोहित मिस ट्रांस क्वीन 2019 में रनर-अप रह चुकी हैं। वह राजस्थान के छोटे से गांव से तालुक रखती हैं। उनके लिए यह सब कुछ करना इतना आसान नहीं रहा। पेशे से वह एक्ट्रेस, मॉडल और आर्टिस्ट है। एक इंटरव्यू के दौरान बनिता पुरोहित ने बताया कि वह इस फिल्म से पहले 10 से 15 हजार की नौकरी करती थी। वह आगे कहती है कि वह ट्रांसवुमन है जिसके कारण उन्हें काम मिलने में काफी दिक्कत होती थी। हालांकि मैंने कभी सपनों में भी नहीं सोचा था कि मुझे एकता कपूर की फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें-Ekta Kapoor House: बेहद लग्जरी घर में रहती हैं एकता कपूर, देखें कुछ खास तस्वीरें
लव सेक्स और धोखा 2 कब होगी रिलीज
View this post on Instagram
'लव सेक्स और धोखा 2' यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को पूरे तरीके से तैयार है। इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी हैं।
इसे भी पढ़ें-ट्रांस वुमन से लेकर मॉडल बनने तक, कुछ ऐसा रहा दीपांजलि छेत्री का सफर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - bonita rajpurohit Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों