Bollywood Love Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं जिनकी लव स्टोरी की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। किसी एक्टर ने अपने प्यार के लिए अपनी किस्मत को आजमाया तो किसी ने अपनी पूरी जिंदगी अकेले गुजार दी। आज हम आपको कपूर खानदान के एक एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके प्यार के किस्से सिनेमा के गलियारे में आज भी जिंदा है। जी हां आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और कपूर खानदान के बेटे शशि कपूर की। जेनिफर कैंडल को देखते ही शशि कपूर को पहली नजर में प्यार हो गया था।
'व्हाइट कार्गो' बुक में शशि कपूर की लव स्टोरी
Jennifer Kendal Kapoor with
— Film History Pics (@FilmHistoryPic) September 7, 2019
Shashi Kapoor, son Kunal
Ismail Merchant
Nadira and Krishna Raj Kapoor pic.twitter.com/OuxsfUB3cE
शशि कपूर की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 1956 में हुई थी। जेनिफर केंडल की बहन फैसिलिटी ने अपनी किताब व्हाइट कार्गो में बताया है कि जेनिफर दीवार नाटक देखने ओपेरा हाउस गई थी वहां पर उनकी मुलाकात शशि कपूर से हुई। उस वक्त शशि कपूर अपने पिता के साथ थिएटर में काम करते थे और जेनिफर अपने पिता के थिएटर की ग्रुप लीड एक्ट्रेस थी। शशि कपूर ने अपनी किताब 'पृथ्वीवालाज' में लिखा है कि एक दिन रॉयल ओपेरा हाउस में जेनिफर ने शशि कपूर से कहा कि मैं बम्बई में रहती हूं । इसके बाद दोनों के बीच मुलाकात हुई। धीरे-धीरे शशि कपूर और जेनिफर कैंडल के बीच प्यार बढ़ता गया। लेकिन जेनिफर के फादर को इस बात से बेहद गुस्सा थे।
इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड का वो विलेन जिसकी हंसी से भी नफरत करते थे लोग, एक झलक से ही हो जाती थी सबकी छुट्टी
साल 1958 में हुई जेनिफर शशि कपूर की शादी
साल 1958 में शशि कपूर और जेनिफर की शादी हुई। इसके बाद शशि कपूर का एक्टिंग करियर शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों की बॉलीवुड इंडस्ट्री में छा गए। साल 1982 के करीब जेनिफर कैंसर की बीमारी से ग्रसित हो गई। काफी इलाज के बाद भी जेनिफर बच नहीं पाई और 7 सितंबर, 1984 को उनका निधन हो गया। इसके बाद शशि ने अपनी जिंदगी अकेले ही गुजार दी। जेनिफर के निधन के 33 साल बाद शशि कपूर का 4 दिसंबर, 2017 में देहांत हो गया। (कपूर खानदान से जुड़ी दिलचस्प बातें)
इसे भी पढ़ें- Happy Birthday Amrita Singh: कभी 33 साल में अमृता सिंह को हुआ था सैफ अली खान से प्यार, जानिए उनकी लव स्टोरी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Twitter, IMBD
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों