लाखों-करोड़ों की ड्रेस पहनती हैं ये हसीनाएं, एक झलक जरूर देखें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी ख़ूबसूरती और अपने महंगे कपड़ों के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है। आज हम ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बात करेंगे।

 

 expensive outfits

बॉलीवुड एक्ट्रेस आए दिन चर्चा में बनी रहती है। कभी अपने पहनावे को लेकर तो कभी अपने लुक्स को लेकर, आए दिन अभिनेत्रियों से जुड़ी ख़बरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बॉलीवुड की कौन सी एक्ट्रेस हैं जो हमेशा महंगे कपड़ों में ही नज़र आती है।

उर्वशी रौतेला

urvashi rautela.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने लुक्स को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। उन्हें कई बार महंगे कपड़ों में देखा गया है। वहीं बीते दिन एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें सोने से बना कपड़ा पहने देखा गया था। इस ड्रेस की कीमत की बात करें तो भारतीय मूल के अनुसार यह ड्रेस 37 करोड़ रुपये का था। इस ड्रेस में वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी।

प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra

बॉलीवुड और हॉलीवुड क्यून प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही महंगे कपड़ों में नज़र आती है। हालांकि साल 2020 में ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान उन्होंने एक ऐसा ड्रेस पहना था जिसकी कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस डीप नेक लाइन वाली ड्रेस की क़ीमत की बात करें तो करीब 77 करोड़ रुपये बताई गई थी। यह पहली बार नहीं है कि एक्ट्रेस ने किसी अवार्ड फंक्शन के दौरान इतनी महंगी ड्रेस पहना हो।

आलिया भट्ट

alia bhatt

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आलिया भट्ट भी इस लिस्ट में शामिल है। वह भी एक अवॉर्ड फंक्शन में खूबसूरत दिखने के लिए क़रीब 23 लाख रुपये की ड्रेस में नज़र आई थी। हालांकि यह पहली बार नहीं है उन्हें कई बार महंगे कपड़ों और महंगे बैग में देखा गया है।

इसे भी पढ़ें- Birthday Special: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताए जिंदगी जीने के 10 खास तरीके

करीना कपूर खान

kareena kapoor khan

अभिनेत्री करीना कपूर ख़ान हमेशा नए कपड़ों में नज़र आती है। उन्हें कई बार लाखों करोड़ों रुपये के कपड़ों में देखा गया है। एक अवार्ड फंक्शन के दौरान उन्होंने करीब पांच लाख की एक ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। ऐसा कई बार हो चुका है कि जब करीना कपूर अपनी महंगे शोक के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं।

इसे भी पढ़ें-प्रियंका ने आखिर बता ही दिया कि अपनी उम्र से दस साल छोटे निक जोनस को उन्होंने क्यों किया था डेट

मलाइका अरोड़ा

malika arora

फैशन की बात आए और मलाइका का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता। मलाइका अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। मलाइका अरोड़ा को कई बार महंगे कपड़ों में देखा गया है। वह लाखों की ड्रेस से लेकर लाखों की टी-शर्ट भी पहने नजर आ चुकी हैं। अपने महंगे शौक़ को लेकर हमेशा अभिनेत्री चर्चा का विषय बनी रहती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP