Who is Aryaman Deol:बॉलीवुड स्टार किड्स अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं, मगर बॉबी देओल के बेटे थोडे़ अलग हैं। बॉबी देओल के बेटे आर्यमान देओल (Aryaman Deol) के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी अगली बार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। आर्यमान देओल क्या करते हैं और लाइमलाइट से दूरी बनाकर क्यों रखते हैं, आइए जानते हैं।
बॉबी देओल के कितने बच्चे हैं? (Bobby Deol Children)
View this post on Instagram
बॉबी देओल के 2 बच्चे हैं। उनके बेटों का नाम आर्यमान देओल और धरम देओल है। एक्टर के छोटे बेटे धरम से जुड़ी कुछ खास जानकारी इंटरनेट पर मौजूद नहीं है। (सनी देओल की वाइफ पूजा देओल की फोटोज देखें)
बॉबी देओल के बेटे आर्यमान देयोल (Bobby Deol Son)
View this post on Instagram
आर्यमान देओल बॉबी और तान्या देओल के बड़े बेटे हैं। अपनी स्कूली शिक्षा के बाद आर्यमान अमेरिका चले गए थे। कुछ समय पहले आर्यमान को करण की और दिशा आचार्य की शादी में देखा गया था।
बॉबी देओल बेटों को देखना चाहते हैं नॉर्मल लाइफ(Bobby Deol Son Aryaman)
बॉबी देओल के बेटे की उम्र 22 साल है। लेकिन बहुत कम लोग ही आर्यमान के बारे में कुछ जानते हैं। बॉबी देओल ने खुद एक इंटरव्यू में साझा किया था कि वो अपने बेटे को नॉर्मल लाइफ देखना चाहते हैं। बॉबी देओल ने कहा, " मैं नहीं चाहता कि वे ग्लैमर के साथ आगे बढ़ें क्योंकि ये आपको चीजों से दूर ले जा सकता है।"
बॉबी देओल की वाइफ के बारे में जानें (Bobby Deol Wife)
1996 में तान्या देओल और बॉबी ने शादी की थी। तान्या भले फिल्मों से दूर है लेकिन वह बिजनेस घराने से आती है। तान्या के पिता देवेंद्र आहूजा 20th सेंचुरी फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के एमजी थे। तान्या का खुद का फर्नीचर और होम डेकोरेशन का बिजनेस है।इसे भी पढ़ेंःTanya Deol: बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल के आगे फीकी है टॉप एक्ट्रेस, जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों