
आशा भोसले ने कल इस दुनिया को अलविदा कहा। इस खबर के साथ एक ऐसी आवाज शांत हो गई, जिसने हजारों गानों को अपनी आवाज से सजाया था, जिसकी आवाज में ऐसा जादू था कि जो सुनता था, दिल हार बैठता था, जिसके गाए गाने हर एहसास को खूबसूरती से आवाज देते थे। कल 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन हुआ और कुछ ही देर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किय जाएगा। आशा भोसले को संगीत विरासत में मिला। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर क्लासिकल सिंगर थे। आशा भोसले ने 10 साल की उम्र से गायिकी की शुरुआत की थी। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे महंगी सिंगर्स में होती थी। चलिए आपको बताते हैं कि वो अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आशा भोसले के करियर की शुरुआत में उन्हें एक गाने के लिए 100 रुपये की फीस मिलती थी। 50-60 के दशक में अक्सर सिंगर्स को एक गाने के लिए 100-500 रुपये मिलते थे और उस वक्त पर लता मंगेशकर को एक गाने के लिए लगभग 500 रुपये मिलते थे। 70 का दशक आते-आते ये फीस 2000-5000 तक पहुंची और फिर 80-90 के दशक में आशा भोसले ने एक गाने के लिए 25 हजार से 1 लाख रुपये तक भी चार्ज किए। एक वक्त पर सिंगर्स को अपने गानों के लिए रॉयल्टी नहीं मिलती थी, लेकिन धीरे-धीरे जब वक्त बदला तो आशा भोसले को उनके गानों के लिए रॉयल्टी मिलनी शुरू हुई और ये भी हर साल उनकी करोड़ों की कमाई का जरिया बना। आशा भोसले ने कई साल पहले गाना बंद कर दिया था। हालांकि, लाइव परफॉर्मेंस, ब्रांड एंडोर्समेंट, रियलिटी शोज और रॉयल्टी के जरिए वो करोड़ों कमाती रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 80 से 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके मुंबई और पुणे में घर और कुछ प्रॉपर्टीज हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।
यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, इन गानों के जरिए फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगी जिंदा

आशा भोसले को पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे कई अवॉर्ड्स मिले और सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली सिंगर के तौर पर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुआ। उनका Asha's के नाम से एक डाइनिंग ब्रांड भी है। इसकी शुरुआत उन्होंने साल 2002 में की थी। उनके दुनियाभर के कई देशों में रेस्टोरेंट हैं।
यह भी पढ़ें- आशा भोसले के पहले पति कौन थे? 16 साल की उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी लेकिन फिर...
आशा भोसले के जाने से उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है, लेकिन वो हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।