टीवी के ये एक्टर शिव भगवान का रोल करके हुए फेमस, अरुण गोविल का नाम भी है शामिल

इस आर्टिकल में हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जो शिव का किरदार निभा कर टीवी पर फेमस हुए हैं और इस एक्टर्स में अरुण गोविल भी है जो शिव का किरदार निभा चुके हैं।ल

arun govil mohit raina gurmeet choudhary tv actor became famous for shiv role

एक्टर अरुण गोविल जिन्होंने दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल ‘रामायण’ में राम की भूमिका निभाकर लोगों के दिलो में अलग जगह बनाई है। वहीं आज के समय भी लोग उन्हें राम समझ कर उनकी पूजा करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता एक्टर अरुण गोविल भगवान शिव का किरदार भी निभा चुके हैं। राम के किरदार निभाने के बाद एक्टर अरुण गोविल का शिव का किरदार भी खूब फेमस हुआ था। इसी के साथ कई और भी एक्टर हैं जो भगवान शिव का किरदार निभाकर फेमस हुए है। इस आर्टिकल में हम आपको उन्ही एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शिव को किरदार निभाकर नई पहचान मिली।

मोहित रैना

mohit raina

भगवान शिव का किरदार निभाकर सबसे ज्यादा पॉपुलर एक्टर मोहित रैना हुए हैं। टीवी पर आने वाले ‘देवों का देव महादेव’ में एक्टर मोहित रैना ने शिव का किरदार निभाया था। उनका ये किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि लोग उन्हें सच में भगवान शिव ही मानते हैं। जहां ये शो काफी हिट हुआ था तो वहीं इस शो ने टीआरपी के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।\

गुरमीत चौधरी

gurmeet chaudhary

शिव का किरदार निभाकर एक्टर गुरमीत चौधरी को भी एक नई पहचान मिली थी। गुरमीत चौधरी ने पहले रामायण में काम किया था और इसके बाद उन्होंने भगवान शिव का किरदार निभाया था। वहीँ इस किरदार के जरिए वो भी काफी फेमस हुए।

अरुण गोविल

arun govil

एक्टर अरुण गोविल टीवी सीरियल ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाया था और इस किरदार को निभाने के बाद वो काफी पॉपुलर हुए।राम का किरदार निभाने के लोग उन्हें अभी भी सच का राम मानते हैं वहीँ अरुण गोविल ने ‘शिव की महिमा’ में भगवान शिव का किरदार निभाया था और ये ही वजह थी कि उनका ये किरदार भी काफी पसंद किया गया था।

इन एक्टर्स ने भी निभाया शिव का किरदार

टीवी सीरियल में कई और एक्टर भी रहे हैं जिन्हें शिव का किरदार निभाकर नई पहचान मिली है। टीवी पर एक्टर सुनील शर्मा, यशोधन राणा, सौरभ जैन, समर सिंह, संतोष शुक्ला, हिमांशु सोनी, अमित मेहरा भी शिव का किरदार निभा चुके हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit : Social media
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP