herzindagi
image

अनुष्का शर्मा के पापा रह चुके हैं भारत-पाकिस्तान जंग का हिस्सा, सरहद पर थे पिता...कॉल के इंतजार में बेचैन रहती थीं मां

अनुष्का शर्मा के पिता रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा, इंडियन आर्मी का हिस्सा रह चुके हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके पिता कारगिल वॉर के दौरान सरहद पर थे और उस समय उनकी मां घबराहट की वजह से पूरा दिन टीवी पर न्यूज चैनल देखा करती थीं।
Editorial
Updated:- 2025-05-14, 12:44 IST

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों तनाव का माहौल था। हालांकि, अब स्थिति सामान्य हो चुकी है। जब भी जंग या जंग जैसे हालात होते हैं, तो इनका असर सबसे पहले आर्मी के जवानों और उनके परिवार पर होता है। जो बच्चे इस तरह के माहौल में बड़े हुए हैं, उन्होंने इस तरह के हालातों को बहुत करीब से देखा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन्हीं में से एक हैं। अनुष्का शर्मा रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा की बेटी हैं। वह देश की आर्मी का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने साल 1982 से ऑपरेशन ब्लूस्टार और कारगिल युद्ध सहित हर युद्ध में सेवा की है। जब अनुष्का के पिता कारगिल युद्ध लड़ रहे थे, उस समय वह 11 साल की थी और पिता के सरहद पर होते वक्त घर में क्या हालात होते थे, इस बारे में उन्होंने सालों पहले एक इंटरव्यू में बात की थी। यह इंटरव्यू इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कारगिल युद्ध के दौरान सरहद पर थे अनुष्का के पिता

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनु्ष्का के कारगिल युद्ध के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह एक मुश्किल दौर था। वह उस समय पर अपनी मां को देखकर डर जाती थी। वह उस वक्त केवल 11 साल की थी और उनके लिए यह समझना मुश्किल था कि वह कितने गंभीर हालात थे। उनके पिता जब उन्हें बॉर्डर से फोन करते थे, तो वह उनसे अपने स्कूल, ब्वॉयफ्रेंड और बाकी सब चीजों के बारे में बात करती थीं क्योंकि वह नहीं समझ पा रही थीं कि वह उस वक्त युद्ध लड़ रहे हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि उनकी मां उस समय पर काफी घबराहट में रहती थीं...वह दिन भर न्यूज चैनल ऑन रखती थीं और अगर कोई भी कैजुएलिटी की खबर आती थी, तो वह डर जाती थीं। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया था कि एक आर्मी ऑफिसर की बेटी होने पर वह बहुत प्राउड फील करती हैं।

यह भी पढ़ें- जब विराट कोहली संग अनुष्का शर्मा की सीक्रेट डेटिंग को लेकर सेलिब्रिटीज ने ली थी चुटकी, शरमाती हुई नजर आईं थीं एक्ट्रेस, शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर तक का नाम है शामिल

लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं अनुष्का

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं। एक्ट्रेस अपने पति विराट और दोनों बच्चों के साथ फैमिली लाइफ एज्वॉय कर रही हैं। विराट ने परसो टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी और इसके बाद कल ये दोनों प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

 

यह भी पढ़ें- 'बच्चे संभालने के लिए कोहली को रिटायर करवा दिया...' कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं अनु्ष्का शर्मा, आखिर क्यों खत्म नहीं होता यह टॉक्सिक पैटर्न?

 

आपको अनुष्का शर्मा कितनी पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।