herzindagi
ankita lokhande vicky jain house unseen photo

बेहद रॉयल और क्लासी है अंकिता लोखंडे का मुंबई वाला घर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंड़े और उनके पति विक्की जैन का घर बेहद ही रॉयल और क्लासी है। बता दें यह घर सफेद रंग के संगमरमर और मोतियों से सजा हुआ है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें आप नीचे देख सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-02, 17:30 IST

बिग-बॉस 17 के कंटेस्टेंट रहे विक्की जैन और अंकिता लोखंड़े आए-दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिन एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि परिवार में हमारी छोटी बेटी राजकुमारी का स्वागत है। आप हमारे परिवार में सबसे नई सदस्य हैं। मम्मी-डैडी की आप पहले से लाडली हैं ही और अब आपकी प्यारी म्याऊं-म्याऊं की आवाज ने हमारा दिल चुरा लिया है। राजकुमारी, तुम्हारे नन्हें कदम हमारी जिंदगी में खूब सारी खुशियां लाएं। वीडियो के साथ अंकिता लोखंडे का घर का इंटीरियर लुक भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस लेख में आज हम आपको कपल्स के घर की खूबसूरत तस्वीर दिखाने जा रहे हैं।

एक्ट्रेस के घर की अनसीन तस्वीरें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

इसे भी पढ़ें-आखिर क्यों कंगना रनौत को मिल रही है जान से मारने की धमकी

'पवित्र रिश्ता' सीरियल से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस ने शादी के छह महीने बाद अपने नए घर के गृह प्रवेश की झलकियां शेयर की थी। विक्की और अंकिता के घर सफेद रंग की थीम पर आधारित है।

बेहद खास है अंकिता लोखंडे का घर 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

अंकिता और विक्की जैन का मुंबई वाला घर व्हाइट कलर के थीम पर आधारित है। लिविंग रूम में सफेद रंग के मार्बल फ्लोरिंग के साथ सफेद कुशन के साथ एक गोल सोफा रखा हुआ है। साथ ही फूल के आकार की सफेद सेंटर टेबल, जिसमें कांच के फूलदान और सफेद रंग का फजी गलीचा बिछा है,  जो लिविंग रूम की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। कमरे को फ़्रेंच थीम वाली कांच की दीवार और ट्रांसपेरेंट कर्टन में डिवाइड किया गया है। वहीं बीच में मॉर्डन झूमर लगा है।

अंकिता लोखंडे की शादी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

कई साल तक डेट करने के बाद 14 दिसंबर 2021 को मुंबई में विक्की जैन- अंकिता लोखंडे शादी के बंधन में बंधे थे। विक्की और अंकिता लोखंडे के घर का नाम व्हाइट हाउस है। घर में दीवारों से लेकर कलाकृतियों, सामान और सजावट सब कुछ सफेद रंग का है।

इसे भी पढ़ें-800 करोड़ के पटौदी पैलेस से कम नहीं है सैफ अली खान- करीना कपूर का मुंबई वाला घर

 इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- instagram

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।