Bhojpuri Top Actress: भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस हैं। धीरे-धीरे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री काफी ग्रो कर रही है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से कई एक्टर-एक्ट्रेसेस फेमस होकर बड़े मुकाम पर भी पहुंच चुके हैं। इंडस्ट्री की शुरुआत में रानी चटर्जी, मोनालिसा और अंजना सिंह जैसी कई बड़ी एक्ट्रेसेस ने अपनी एक्टिंग से भोजपुरी फिल्म की दुनिया को आगे बढ़ाया। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में केवल यूपी-बिहार की ही एक्ट्रेसेस काम नहीं करतीं, बल्कि पूरे देश के अलग-अलग कोनों से एक्ट्रेसेस यहां काम करती हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी भोजपुरी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में खूब नाम कमाया, लेकिन अचानक ये एक्ट्रेसेस इंडस्ट्री से गायब ही हो गईं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानें, कौन-सी भोजपुरी एक्ट्रेसेस अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं?
स्वीटी छाबड़ा
View this post on Instagram
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस स्वीटी छाबड़ा का आता है। एक्ट्रेस काफी लंबे वक्त से भोजपुरी फिल्म से गायब हैं। उन्हें काफी लंबे वक्त से किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है।
मोनालिसा
इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड और हॉट मानी जाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों भोजपुरी की दुनिया से काफी दूर हैं। उन्होंने काफी लंबे समय से कोई भोजपुरी फिल्म या सॉन्ग नहीं किया है। एक्ट्रेस अपनी बोल्ड अदाओं से फिल्म में कहर मचा देती थीं। इन दिनों एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर हिंदी की दुनिया में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
रिंकू घोष
एक वक्त था, जब रिंकू घोष अपने हुस्न का जलवा बिघेरती नजर आती थीं। एक्ट्रेस को ड्रीम गर्ल का खिताब भी मिल चुका है। एक्ट्रेस रिंकू घोष का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। साल 2015 में एक्ट्रेस मे शादी की थी, जिसके बाद से उन्हें फिल्मों में नहीं देखा गया।
छवि पांडे
छवि निरहुआ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुकी हैं। एक्ट्रेस का नाम भोजपुरी की टॉप अदाकाराओं में शुमार था, लेकिन अचानक एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्मों से दूरी बना ली और टीवी की दुनिया में अपना किस्मत आजमाने निकल गईं।
अक्षरा सिंह
View this post on Instagram
भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अक्षरा लंबे वक्त से भोजपुरी की दुनिया से गायब हैं। एक्ट्रेस इन दिनों हिंदी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और उन्होंने कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है।
अंजना सिंह
View this post on Instagram
अंजना सिंह इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है, लेकिन पिछले काफी लंबे वक्त से उन्हें फिल्मों में नहीं देखा गया है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों