herzindagi
What Happened to aaradhya bachchan

Aaradhya Bachchan: कान्स में मां की गोद में रहने से लेकर पहली पब्लिक स्पीच देने तक, कुछ ऐसे बदली हैं आराध्या बच्चन

मां ऐश्वर्या राय बच्चन के 50वें जन्मदिन पर आराध्या बच्चन ने अपनी पहली पब्लिक स्पीच दी। बचपन से लेकर अभी तक लाइमलाइट में रहने वाली आराध्या में बहुत से बदलाव देखे गए हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-02, 16:50 IST

दुनिया की सबसे सफल मिस वर्ल्ड में से एक ऐश्वर्या राय ने 1 नवंबर 2023 को अपना पचासवां जन्मदिन मनाया है। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी इस मौके पर मौजूद थीं। जब से आराध्या का जन्म हुआ है तब से ही वह लाइमलाइट में किसी ना किसी तरह से बनी रही हैं। पहले उनकी एक झलक देखने के लिए पैपराजी खड़े रहते थे और उसके बाद ट्रोल्स ने उन्हें निशाना बनाना शुरू किया। आराध्या जब से पैदा हुई हैं ऐश्वर्या ने भी उनका साथ नहीं छोड़ा। चाहें कान्स का इवेंट हो या फिर आउटिंग ऐश्वर्या ने आराध्या का हाथ नहीं छोड़ा और इसके लिए भी उन्हें ट्रोल किया गया। 

पर अब ऐसा लगता है कि आराध्या ने खुद अपने लिए रास्ता बनाना शुरू कर दिया है। आराध्या बच्चन ने ऐश्वर्या के पचासवें जन्मदिन पर अपनी पहली पब्लिक स्पीच दी। स्पीच के दौरान आराध्या बहुत कॉन्फिडेंट नजर आ रही थीं और अब टीनएजर आराध्यान ने पब्लिक स्पेस में खुद को कंफर्टेबल करना शुरू कर दिया है। 

aaradhya bachchan and aishwarya rai holding

आराध्या की स्पीच में उन्होंने अपनी मां की तारीफ की और उनके काम को लेकर बातें की। इससे पहले कभी आराध्या ने इस तरह से स्पीच नहीं दी है और हमेशा ही उन्हें मां या पापा के साथ देखा गया है। 

आराध्या की स्पीच के बाद ऐसा लग रहा है जैसे लंबे समय से जो दूरी उन्होंने मीडिया से बनाई हुई थी अब वह धीरे-धीरे कम हो रही है। अब आराध्या लाइमलाइट में आती जा रही हैं।  

इसे जरूर पढ़ें-  आखिर किस स्कूल में पढ़ती है ऐश्वर्या राय की बेटी? जानें फीस और देखें इनसाइड फोटोज 

पहली कान्स विजिट से ही आराध्या बन गई थीं स्टार 

आराध्या दो साल की थीं जब वह पहली बार अपनी मां के साथ कान्स गई थीं। आराध्या की कान्स विजिट को लेकर उस वक्त भी बहुत सी खबरें आई थीं और ऐश्वर्या को क्रिटिसाइज भी किया गया था कि वह अपनी इतनी छोटी बच्ची को कान्स लेकर गईं।  

aaradhya and cannes visit

2013 में ऐश्वर्या और आराध्या की कान्स विजिट के बाद से ही ये दोनों कई बार ग्लैमरस लुक में वहां जा चुकी हैं। ऐश्वर्या और आराध्या दोनों ही इस एनुअल गाला के लिए तैयार रहती हैं और इनके फोटोज और वीडियोज वायरल होते हैं। शुरुआती दौर में आराध्या का लुक ऐश्वर्या को कॉम्प्लिमेंट करता था और धीरे-धीरे आराध्या के लुक में भी बोल्ड च्वाइस नजर आने लगीं।  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

 

ऐश्वर्या के साथ-साथ आराध्या को भी अब धीरे-धीरे मीडिया की आदत होने लगी है।  

आराध्या के पब्लिक अपीयरेंस और स्कूल फोटोज होने लगे वायरल 

धीरे-धीरे आराध्या बच्चन भी उन स्टार किड्स में से एक बन गईं जिनकी लगभग हर हरकत पर लोगों की नजर होती थी। आराध्या के स्कूल रिपोर्ट्स, उनके फैमिली फंक्शनस के फोटोज, उनकी पब्लिक आउटिंग्स भी पर पैपराजी की नजर रहने लगी और इतना ही नहीं ऐश्वर्या के साथ हमेशा रहने के कारण आराध्या की अपनी अलग फैन फॉलोविंग बन गई, लेकिन इसका कुछ नेगेटिव असर भी हुआ। 

aaradhya bachchan first visit at cannes 

पेरेंटिंग स्टाइल और लुक्स को लेकर आराध्या को हमेशा किया गया ट्रोल 

आराध्या बच्चन की फैन फॉलोविंग उनके लिए थोड़ी नुकसानदेह भी साबित हुई। आराध्या को लगातार ट्रोल किया जाने लगा। ऐश्वर्या के पेरेंटिंग स्टाइल को भी इसके लिए क्रिटिसाइज किया गया। लोगों का मानना था कि ऐश्वर्या कभी भी आराध्या को अकेले नहीं छोड़ती हैं और इसलिए ही आराध्या हमेशा कन्फ्यूज्ड दिखती हैं। धीरे-धीरे ट्रोल्स का निशाना आराध्या के लुक्स बने और उन्होंने आराध्या को बॉडी शेम भी करना शुरू कर दिया। आराध्या के हेयर कट से लेकर उनके चलने के अंदाज तक सभी के लिए उन्हें ट्रोल किया गया।  

6 साल की उम्र में आराध्या के एक स्कूल परफॉर्मेंस के दौरान आराध्या ने स्टेज पर डांस किया था। 6 साल की आराध्या को उनकी पतली टांगों के लिए ट्रोल किया गया।  

इसे जरूर पढ़ें-   एक्ट्रेस नहीं डॉक्टर बनना चाहती थीं ऐश्वर्या, जानें उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

आराध्या को इसमें कुपोषित कहा गया और ट्रोलर्स ने ऐश्वर्या और अभिषेक को भी सलाह दी कि उन्हें आराध्या को कुछ खिलाना पिलाना चाहिए।  

इसके बाद तो जैसे ट्रोलर्स का फेवरेट निशाना ही आराध्या बन गईं। उन्हें मेकअप लगाने के लिए, मां का हाथ पकड़ने के लिए और अलग तरह से चलने के लिए भी ट्रोल किया गया।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

कई बार आराध्या को लेकर ट्रोल्स के कमेंट्स इतने ज्यादा हो गए कि उनके पिता अभिषेक बच्चन को आराध्या के बचाव में आना पड़ा।  

एक कॉन्फिडेंट टीनएजर बन गई हैं आराध्या बच्चन 

आराध्या के साथ बचपन में जो हुआ वह किसी को भी परेशान कर सकता है। ट्रोलिंग का शिकार होकर बच्चे कई बार खुद पर ही शक करने लगते हैं, लेकिन आराध्या के मामले में ऐसा नहीं हुआ। आराध्या अब धीरे-धीरे अपने शेल से बाहर आ रही हैं। वह अभी भी मां के साथ ही दिखती हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे हमें उनकी पर्सनैलिटी समझ में आ रही है।  

उम्मीद है कि जल्द ही हमें आराध्या का एक नया रूप देखने को मिलेगा।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।