
अधिकतर महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। खासकर सर्दी के मौसम में कुछ महिलाओं के बाल झड़ने लगते हैं और डैंड्रफ की परेशानी भी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से वे काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे होममेड सीरम के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप इन्हें खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास सीरम के बारे में।
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि अगर आप भी सर्दी के मौसम में डैंड्रफ और झड़ते बालों की वजह से काफी परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना पड़ेगा। आप चाहें तो घर पर रहकर नारियल तेल का इस्तेमाल कर अपने बालों को शाइनिंग और खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आपको एक खास सीरम तैयार करना होगा। इसे बनाने के लिए आपको सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें- Homemade Vitamin C Serum: नाइट स्किन केयर के लिए घर पर तैयार करें विटामिन सी सीरम, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
ध्यान रहे इस सीरम का आप बालों पर कंघी करने के बाद ही इस्तेमाल करें। इसे आप दिनभर में एक बार इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इसका पहली बार इसका इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। अगर आपको इस सीरम से किसी तरह की कोई परेशानी हो तो आप डॉक्टर की राय ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें- चिया सीड्स के पानी से ऐसे बनाएं बालों को खूबसूरत, एक्सपर्ट से जानें सीरम बनाने का तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।
