herzindagi
white hair treatment naturally in hindi

सफेद बालों को छुपाने के लिए ये नुस्खे होंगे असरदार

शरीर में मेलानिन की कमी के कारण बालों का रंग सफेद होने लगता है। सफेद बालों को छुपाने के लिए इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
Editorial
Updated:- 2023-11-28, 16:45 IST

काले बाल देखने में बेहद सुंदर लगते हैं, लेकिन पता ही नहीं चलता कि कब बालों का रंग काले से सफेद हो जाता है। धूल-प्रदूषण और बालों की सही तरीके से देखभाल न करने की वजह से बाल सफेद हो जाते हैं। 

यही नहीं, शरीर में विटामिन, मिनरल और मेलानिन की कमी के कारण भी बालों के रंग पर असर पड़ता है। सफेद बालों को कलर करने के लिए बाजार में अलग-अलग डाई मिलती हैं, लेकिन इनके उपयोग से बाल खराब हो जाते हैं। 

बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ सफेद बालों को छुपाने के लिए आपको घरेलू नुस्खे आजमाने चाहिए। आप सफेद बालों को छुपाने के लिए एलोवेरा जेल से लेकर भृंगराज तेल तक का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं सफेद बालों को होने से रोकने का तरीका। 

सफेद बालों को कैसे छुपाएं?

how to prevent white hair ()

सफेद बालों को छुपाने के लिए आप बालों में कॉफी का इस्तेमाल कर सकती हैं। कॉफी और मेहंदी का कॉम्बिनेशन बालों के लिए अच्छा है।  सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए हेयर मास्क बनाएं। हेयर मास्क बनाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी को गर्म कर लें। 
  • अब इसमें 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालें। 
  • एक बाउल में 2 चम्मच मेहंदी पाउडर और 1 चम्मच दही और काफी का पानी डालें।
  • सभी चीजों को स्पैटुला की मदद से मिक्स कर लें। 
  • अब इस पेस्ट को ब्रश की मदद से बालों पर लगाएं। 
  • करीब 1-2 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। 
  • हफ्ते में दो बार इस पेस्ट के इस्तेमाल से सफेद बाल काले हो सकते हैं। 

हेयर रिंस कैसे बनाएं

how to make hair rinse for white hair

सफेद बालों को छुपाने के लिए ब्लैक टी फायदेमंद हो सकती है। ब्लैक टी में टैनिक एसिड पाया जाता है, जो बालों को नेचुरली काला करने में मदद करता है। ब्लैक टी में केराटिन भी होता है, जो बालों के ट्रेसिस को बूस्ट करता है, जिससे बालों में शाइनी भी आती है। ब्लैक टी हेयर रिंस बनाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • एक पैन में 1 कप पानी में 2 चम्मच ब्लैक टी और 1 चम्मच नमक डालें। 
  • अब इस पानी को करीब 5-7 मिनट तक उबलने दें। 
  • जब पानी ठंडा हो जाए, तब इसे  एक बोतल में छानकर डाल दें। 
  • अब अपने बालों को धो लें।
  • जब बाल सुख जाए, तब इस पानी से बाल को धोएं। 
  • हफ्ते में 1 बार इस पानी से हेयर रिंस करने से फायदा होगा। 

इसे भी पढ़ें: Home Remedies for White Hair by Expert: सफेद बालों के लिए आप भी आजमा सकती हैं यह घरेलू नुस्खा

क्या अश्वगंधा के उपयोग से सफेद बाल छुपाए जा सकते हैं?

अश्वगंधा शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ बालों के लिए लाभकारी है। सफेद बालों की परेशानी को कम करने के लिए भी अश्वगंधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। अश्वगंधा और ब्राह्मी पाउडर को मिक्स करके आप हेयर मास्क बना सकती हैं। अश्वगंधा स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों की ग्रोथ होती है। 

  • एक बाउल में 2 चम्मच अश्वगंधा पाउडर में 2 चम्मच ब्राह्मी पाउडर डालें। 
  • अब इसमें थोड़ा-सा गुनगुना पानी डालें।
  • दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • इस पेस्ट को सफेद बालों पर लगाएं। 
  • जब पेस्ट सुख जाए,तब हेयर वॉश कर लें। 

इसे भी पढ़ें: इन बातों का रखेंगी ध्यान तो बाल नहीं होंगे जल्दी सफेद

सफेद बालों को छुपाने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।