आप में से ज्यादातर महिलाएं अपने बालों पर तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट्स करतीं रहतीं हैं। आपकी नानी और दादी भी इन एक्सपेरिमेंट्स को करतीं होंगी। जिसमें कई बार आप हिना को अंड्डो में मिलाकर अपने बालों पर लगातीं हैं। इन घरेलू उपायों से कई बार आपके बालों को बहुत फायदा होता है।
लेकिन समय के साथ इन उपायों में काफी बदलावा आया है। जिसमें आप महंगे-महंगे hair colours को अपने बालों पर लगातीं हैं। इनका नतीजा ये है कि आपके बाल उम्र से पहले ही सफेद होना शुरू हो जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है इन products में कैमिकल्स की भारी मात्रा होना। जो आपके बालों के लिये काफी नुकसानदायक होती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिये आपको कैमिकल्स से भरे प्रॉडक्ट्स की बजाय घरेलू उपायों की तरफ कदम बढ़ाना चाहिये।
आपने अपने घर में अपनी मां को भी इन्हें इस्तेमाल करते हुऐ जरूर देखा होगा। वहीं अगर इन कैमिक्लस वाले प्रॉड्क्ट्स की बात की जाये तो इनमें मौजूद कैमिकल्स आपकी skin तक को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आपके लिये इनका ज्यादा इस्तेमाल आपकी skin और आपके बालों के लिये काफी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आपके लिये अपने बालों की colouring के लिये सही approach को choose करना बेहद ही जरूरी है।
हिना मेंहदी देगा आपके बालों को natural colour
हिना के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये आपके बालों को colour करने के लिये काफी फायदेमंद है। ये आपके बालों को एक बर्गंडी रंग देता है। इसे colour करने के लिये आपको थोड़ा-सा सीसम का तेल लेना है। इसके साथ ही आपको इसमें थोड़े curry leaves मिलाने हैं।
फिर आपको इसे अच्छे से गर्म करना है। जब ये काले पड़ने लगें तो आपको इसे heat से उतार लेना है। इसके बाद आप इसमें हिना पाउडर मिला सकतीं हैं। इसके बाद आपको इसे अच्छे से मिलाना है, ध्यान रहे कि इसमें किसी भी तरह के बुल-बुले ना पड़ें। जब ये अच्छा पेस्ट बन जाये तब आप इसे ठंडा करके अपने बालों पर लगा सकतीं हैं।
इसके बाद आपको इसे कुछ समय तक रखना है। फिर आप इसे सिकाकाई से धो सकतीं हैं। इसे धोने के बाद आपको अपने बालों में अच्छा result दिखेगा। आपके बाल पहले से ज्यादा soft और shiny दिखेंगे।
Read more: आज ही सुधारिये अपने beauty blunders और पाइये एक stunning look
Walnut shells से करिये अपने बालों को colour
Walnut को आसानी से खाना आपके लिये थोड़ा मुश्किल होता है। क्या आपको पता है इसका सख्ता छिलका आपके बालों की colouring करने के लिये बेहद ही फायदेमंद है। अबकी बार आप जब भी इसे खायें, आपको इसके छिलकों को फेंकना नहीं है।
इसके छिलकों से आप अपना hair colour बनाइये। इसके लिये आपको इन्हें एक कटोरी में पानी के साथ गर्म करना है। आपको इन्हें कम से कम आधा घंटा गर्म करना है। इसके बाद आप इसे अपने बालों पर लगा सकतीं हैं। अगर आप अपने बालों को streak करना चाहतीं हैं तो आप वो भी कर सकतीं हैं।
आपको इसे कम से कम 1 घंटा अपने बालों पर लगाये रखना है। इसके बाद आप इसे ठंडे पानी से धो सकतीं हैं। इसके बाद आपको अपने बालों में colour की एक नयी और खूबसूरत shade नजर आयेगी।
सिरके से दीजिये अपने बालों को एक reddish shade
सिरके की खुशबू आपके लिये थोड़ी-सी अजीब होगी लेकिन ये आपके बालों के लिये काफी फायदेमंद है। आप इससे अपने बालों को एक नयी shade दे सकतीं हैं। इसके लिये आपको ज्यादा कुछ नहीं बस apple cider vinegar (सिरका) एक कटोरी में लेना है।
आपको सिरके और पानी का 1:1 रेशियो में लेना है। इसके बाद आपको इन्हें अच्छे से मिलाना है। इसके बाद आपको इसे कॉटन से अपने बालों पर लगाना है। आपको इसे कम से कम 10 मिनट तक repeat करना है। इसे आपको कुछ समय तक लगाये रखना है। इसके बाद आप इसे ठंडे पानी से धो सकतीं हैं। धोने के बाद आपको अपने बालों पर एक खूबसूरत reddish shade देखने को मिलेगी।
Read more: बेजान और रूखे बालों ने छीन ली है आपके बालों की beauty? तो try करें ये घरेलू conditioners
नींबू से करिये अपने बालों को lighten
आपके रूखे और बेजान बालों के लिये नींबू काफी उपयोगी है। इसमें मौजूद citric acid आपके बेरंग बालों को एक खूबसूरत रंग देता है। इसके लिये आपको नींबू के रस को अपने बालों पर अच्छे से लगाना है। आपको इसे धूप में ही लगाना है। शायद आपको ना पता हो कि नींबू धूप के साथ क्रिया करके आपके बालों पर अच्छा effect डालता है। इससे आपके बाल पहले के तुलना में ज्यादा highlights हो जायेंगे। आप इसे रोजाना भी कर सकतीं हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों