देर रात तक जागने और स्ट्रेस लेने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं। हालांकि इसके लिए आपको मार्केट में कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के नामी प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इन प्रोडक्ट्स को बनाने में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं।
बता दें कि आंखों के नीचे अंडर आई की त्वचा चेहरे की त्वचा से नाजुक होती है और इसके लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं गुलाब जल को अंडर आई डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए किस तरह किया जा सकता है इस्तेमाल और जानेंगे इसके त्वचा को होने वाले फायदे।
अंडर आई डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल ?
- गुलाब जल
- एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को आंखों के नीचे लगाने के फायदे क्या हैं?
- एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।
गुलाब जल को अंडर आई स्किन में लगाने के क्या फायदे होते हैं?
- यह एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है।
- गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को बरकरार रखने में मदद करता है।
- यह स्किन के पोर्स की सही तरीके से देखभाल कर उनका साइज बढ़ने से रोके रखने में मददगार साबित होता है।
अंडर आई डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए क्या करें?
- सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा के पौधे से पत्तों को छीलकर इसमें से जेल को निकाल लें।
- इसमें करीब 2 से 4 चम्मच गुलाब जल की मिला लें और इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इस पेस्ट को अपने हाथों की उंगलियों या ब्रश की मदद लेकर आंखों के नीचे लगा लें।
- करीब 10 से 20 मिनट तक इसे आंखों के नीचे लगा रहने दें।
- इसके बाद सावधानी के साथ इसे कॉटन की मदद से साफ कर लें।
- इस नुस्खे को आप हफ्ते 3 से 4 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लगातार इसके इस्तेमाल से आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे कम होने लग जाएंगे।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको गुलाब जल की मदद से आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स को कम करने का घरेलू नुस्खा और इसके फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों