अपने मेकअप को पूरा करने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल हर महिला करती है, लेकिन क्या आप भी सोशल मीडिया पर नए शेड्स या लुक ढ़ूंढ रही हैं? अलग-अलग शेड्स अपनाने से भी मेकअप को कुछ डिफ्रेंट लुक नहीं मिल पाता है इसलिए हम आपके लिए ब्लर लिप अप्लाई करने की ट्रिक्स लाए हैं। यह दिखने में बिल्कुल सॉफ्ट और सुंदर लगते हैं और बाकी लिपस्टिक के मुकाबले खुरदरे नहीं लगते हैं। लिपस्टिक से पहले लिप लाइनर लगाने के कारण आपके होठ शार्प दिखाई देते हैं, लेकिन रोज यही ट्रेंड फॉलो करना भी थोड़ा बोरिंग हो सकता है। कौन कहता है कि बदलाव लाना सही नहीं है? फैशन और मेकअप के मामले में हमें हमेशा ट्रेंड को फॉलो करना चाहिए।
लिप कंडीशनर लगाएं

लिपस्टिक लगाते समय हम सीधे ही होठों पर लिप लाइनर और लिपस्टिक अप्लाई कर लेते हैं, लेकिन यह तरीका सही नहीं है। लिपस्टिक लगाने से पहले सबसे बेहतरीन विकल्प है कि आप लिप कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें। इसके लिए आपको हाइड्रेटिंग लिप बाम भी आपके होठों को सॉफ्ट और स्मूद बना देगा और होठ पूरे दिन मॉइश्चराइज रहेंगे।
न्यूड लिप लाइनर का उपयोग करें
कुछ महिलाएं लिप लाइनर का रंग, लिपस्टिक के रंग से गहरा रंग चुनती हैं। यह भले ही शादी और पार्टी में अच्छा दिखता है, लेकिन रोज मेकअप करने वालों के लिए यह अच्छा नहीं है। डार्क कलर रात में ही ज्यादा अच्छा दिखाई देता है, इसलिए आपको लिप लाइनर का कलर लिपस्टिक के कलर का ही चुनना चाहिए। अगर दोनों एक से रंग होंगे, तो आपको ब्लर लिप करने में आसानी होगी और होठों के किनारे भी सही तरह से ब्लर हो सकेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: लिपस्टिक के बारे में नहीं जानती होंगी आप ये बातें, जानकर होगी हैरानी
हल्के रंग की लिपस्टिक लगाएं

लिप लाइनर अप्लाई करने के बाद आपको सिर्फ हल्की-सी लिपस्टिक लगानी है। ध्यान रहे कि आप लिप लाइनर पर भी थोड़ी-सी लिपस्टिक लगाएं, जिससे दोनों के रंग एक से नजर आएंगे। ऐसा करने के बार कुछ सैकण्ड तक अपने दोनों होठों को साथ में प्रेस करें और किनारों पर से लिपस्टिक ब्लर करना शुरु कर दें। ब्लर करने के लिए आपको केवल स्मज ब्रश का इस्तेमाल करना है और लिपस्टिक को हल्का-हल्का हटाना है। ब्लर करने के बाद आपके होठ ज्यादा सॉफ्ट दिखाई देंगे और लिपस्टिक का रंग चटक नहीं लगेगा।
लुक पूरा करने के लिए डार्क लिपस्टिक लगाएं
होठों पर सही तरह से लिप्सटिक लगाने के बाद आपको होठों के अंदर की ओर हल्की-हल्की डार्क लिपस्टिक लगानी है। इससे आपके होठ नेचुरल और सॉफ्ट दिखाई देते हैं और आपकी लिपस्टिक ज्यादा देर तक चलती है। ध्यान रहे कि आप डार्क कलर की लिपस्टिक का रंग भी मिलता-जुलता ही चुनें, जिसे स्मज करने और ब्लर लुक देने में आसानी रहेगी। अंदर की ओर लिपस्टिक लगाने के बाद आपको उसे भी ब्रश की मदद से ब्लर करना है।
इसे जरूर पढ़ें: DIY: इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर घर पर बनाएं लिपस्टिक
लिप ग्लोस लगाएं

डार्क और लाइट लिपस्टिक को साथ में स्मज और ब्लर करने के बाद, आपको हल्का-सा लिप ग्लोस लगाना है। अगर आपको लिप ग्लोस पसंद नहीं है, तो आप इसे स्किप भी कर सकती हैं। लेकिन लिप ग्लोस आपके ब्लर लिपस्टिक ट्रेंड को ज्यादा आकर्षित करेगा। इससे आपकी लिपस्टिक अधिक समय तक लगी रहेगी।
तो अगली बार कहीं जाने से पहले ब्लर्ड लिप ट्रेंड को जरूर ट्राई करें और हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं कि आपको यह ट्रेंड कैसा लगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों