हर महिला चाहती है कि, उसके हाथ और नाखून खूबसूरत नजर आए। इसके लिए वो आए दिन पार्लर में जाकर मैनीक्योर कराती हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में ये तरीका भी काम नहीं आता। हाथों में आने वाला पसीना आपके नाखूनों को गंदा कर देता है, यही कारण है की वो देखने में अजीब लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो इस बार गर्मी में इन नेल पेंट को अपने नाखूनों पर ट्राई करें। इससे उनकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाएगी।
कोरल नेल पेंट गर्मियों के सीजन के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। ये आपके नाखूनों को वार्म और ट्रॉपिकल टच देता है। कोरल टोन नेल कलर हर स्किन पर अच्छा लगता है। इस तरह के नेल कलर डार्क शेड कपड़ों के साथ अच्छे लगते हैं, इसलिए आप इसे ऑफिस, पार्टी या फंक्शन में अपने नेल्स पर अप्लाई कर सकती हैं।
ब्राइट ब्लू कलर समर सीजन में काफी अच्छा लगता है। ये आपके नेल्स को प्लेफुल टच देगा साथ ही हाथ और पैरों की खूबसूरती बढ़ाएगा। इसे आप बेज कलर और फ्लोरल ड्रेस के साथ ट्राई कर सकती हैं। चाहे तो आप इसे नाइट पार्टी के लिए भी वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी पेयर कर सकती है।
टिप्स: इस तरह के नेल कलर स्किन टोन को ब्राइट करते हैं साथ ही नाखूनों को लंबा दिखाते हैं।
पिंक कलर हर लड़की का फेवरेट कलर होता है। अगर आपको भी पिंक कलर पसंद है तो इस कलर के अलग-अलग ऑप्शन आप अपने नेल्स पर अप्लाई कर सकती हैं। ये कलर लगने के बाद नाखूनों को हाइलाइट करता है साथ ही किसी भी लाइट या डार्क कलर ड्रेस के साथ पेयर हो जाता है। आप चाहे तो इसे शादी फंक्शन में भी अपने नेल्स पर अप्लाई कर सकती हैं।
टिप्स: अगर आप एक्सटेंशन करा रही हैं तो इस कलर को ग्लीटर के साथ ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: नाखूनों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे नेल आर्ट के ये डिजाइंस
आपके समर लुक को और ग्लैमरस बनाने के लिए आप गोल्ड, सिल्वर और रोज़ गोल्ड जैसे मेटैलिक शेड (ग्लिटर शेड) अपने नेल्स पर अप्लाई कर सकती हैं। ये कलर्स धूप में भी अच्छे लगते हैं साथ ही किसी भी ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं। इन्हें आप पार्लर में जाकर अपने नेल्स पर अप्लाई करवा सकती हैं वरना घर पर भी नेल पेंट लगाकर लगा सकती हैं।
टिप्स: इस तरह के नेल कलर लंबे नाखूनों पर सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं।
सॉफ्ट पेस्टल कलर गर्मियों के लिए अच्छा ऑप्शन है। बेबी ब्लू, लैवेंडर, बेज, और पीच कलर जैसे शेड्स आजकल काफी ट्रेंड में है। इसके अलावा, आप नियॉन कलर इस बार गर्मी के सीजन में ट्राई कर सकती हैं। जिसमें आप ब्राइट पिंक, येलो और ग्रीन शेड को चूज करके अपने नेल्स पर लगवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: हाथों की शोभा बढ़ाएंगे 3डी नेल आर्ट के लेटेस्ट डिजाइंस
गर्मी के सीजन में इन कलर को ट्राई जरूर करें और हमारे कमेंट सेक्शन पर रिप्लाई करके जरूर बताएं कि हमारे आइडिया आपको कैसे लगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।