herzindagi
image

कौन से Lip Shades हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड में? जानें कौन सा किस पर सूट करेगा

अगर आप भी लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड बताएंगे, जो 2025 में बहुत ट्रेंड में हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-16, 20:17 IST

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई उपाय करती है। ऐसे में कुछ महिलाएं मेकअप का भी इस्तेमाल करती है। अगर आप भी मेकअप के दौरान लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड बताएंगे, जो इन दिनों बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं।

2025 के ट्रेडिंग लिपस्टिक शेड्स

ऐसे कई लिपस्टिक शेड्स है, जो 2025 में बेहद ट्रेडिंग हुए हैं। आप भी इन शेड्स का इस्तेमाल कर फैशन की दुनिया में यूनिक लुक क्रिएट कर सकती है। 2025 में सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले न्यूड शेड्स रहे हैं। इन दिनों हर महिलाएं इन शेड्स को पसंद कर रही है। न्यूड शेड्स आपको नजदीकी जनरल, कॉस्मेटिक्स शॉप पर मिल जाएंगे या फिर आप इन्हें ऑनलाइन खरीद सकती हैं।

2 - 2025-06-16T184214.251

न्यूड शेड्स करें ट्राई

न्यूड शेड्स की बात करें तो इनमें पीच, ब्राउन या हल्के गुलाबी रंग शामिल है। आप इन्हें अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुन सकती है। आप चाहें तो गहरे बेरी शेड्स, जैसे मलबेरी और ब्लैक चेरी, क्लासिक रेड लिपस्टिक को भी ट्राई कर सकती हैं। यह भी 2025 में काफी ट्रेंड में रही है।

यह भी पढ़ें:  ग्रीन टी की मदद से घर पर ही बनाएं शीट मास्क, स्किन की ये समस्याएं होंगी दूर

नाइट पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये शेड्स

अगर आप किसी भी नाइट पार्टी में जाने का प्लान बना रही हैं, तो आप टेराकोटा ब्राउन, कारमेल, सॉफ्ट कूल-टोन्ड पिंक, चेरी ग्लेज्ड लिप्स और बोल्ड रेड्स शेड्स को भी ट्राई कर सकती हैं। यह शेड्स आपके पार्टी लुक को गॉर्जियस बनाने में आपकी बहुत मदद करेंगे। इस तरह के शर्ट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

अपनी स्किन के टाइप के हिसाब से आप लिपस्टिक शेड्स को चुन सकती हैं। ये सभी लिस्प्टिक शेड्स 2025 में बेहद ट्रेडिंग रहे हैं। इनका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

1 - 2025-06-16T184215.681

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:  वैक्स के बाद आपको भी होती है स्किन प्रॉब्लम, तो अपनाएं ये होम रेमेडीज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।