लंबे और नेल पॉलिश लगे नाखून कितने खूबसूरत लगते हैं। इसलिए क्या आप भी नेल्स पर कुछ न कुछ नया ट्राई करती रहती हैं। कभी नेल एक्सटेंशन करवा लिया तो कभी खुद से की नकली नेल्स लगा लिए?
क्या आप जानती हैं कि इसके कारण नाखून कितने कमजोर हो जाते हैं? खासतौर पर नेल पेंट हटाने के लिए अगर रिमूवर न हो तो आप इसे किसी भी चीज से खुरचने लगती हैं? ऐसा करने से इनेमल कम होने लगता है, जिससे नेल्स वीक हो जाते हैं। साथ ही नाखूनों की शाइन भी कम हो जाती है।
अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी तो नाखूनों को कमजोर होने से बचा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ जरूरी बातें बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप अपने नाखूनों को मजबूत बना सकती हैं।
पानी के एक्सपोजर से बचें
क्या आपने कभी नोट किया है कि जब भी आप कपड़े या बर्तन धो लेती हैं, उसके बाद आपके नाखून सॉफ्ट होकर टूट जाते हैं? अगर आप अपने नाखूनों को स्ट्रॉन्ग बनाना चाहती हैं तो ग्लव्स पहनकर ही काम करें। हालांकि, यह मुश्किल है कि आप अपने हाथों को पानी से दूर रख पाएं, लेकिन मजबूत नाखूनों के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा।
नेल पेंट और रिमूवर का कम करें इस्तेमाल
क्या आप भी अपने नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए रोजाना नेल पेंट के नए शेड ट्राई करती हैं? आपको इनके इस्तेमाल के लिए बेहद सोचना चाहिए क्योंकि नेल पॉलिश में केमिकल्स होते हैं, जो आपके नाखूनों को कमजोर करते हैं। वहीं नेल पॉलिश रिमूवर में एसिटोन होता है। इसलिए आपको इसके इस्तेमाल से भी बचना चाहिए। इसके अलावा आपको ऐसे रिमूवर का उपयोग करना चाहिए जिसमें एसिटोन न हो। यह नाखूनों को कम नुकसान पहुंचाते है। आप हेयर स्प्रे, परफ्यूम और कोलगेट की मदद से भी नेल पॉलिश हटा सकती हैं।
क्या आप जानती हैं कि आपके नाखूनों को भी सांस लेने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आप हमेशा नेल पेंट लगाकर रखेंगी तो आपके नाखून एक समय बाद खराब हो जाएंगे। एक हफ्ते के बाद अपने नाखूनों को रिमूवर से साफ कर लें और फिर कम से कम अगले हफ्ते नाखूनों पर कुछ न लगाएं। (नेचुरली ऐसाे हटाएं नेल पेंट)
इसे भी पढ़ें:Nail Care : अब ड्राई फ्रूट खाने से नहीं लगाने से होंगे नाखून मजबूत, जानें एक्सपर्ट से
नाखूनों को करें मॉइश्चराइज
हाथों के साथ-साथ नाखूनों को भी हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। इसलिए कहा जाता है कि नेल्स को भी मॉइश्चराइज करना चाहिए। आपको बाजार में लोशन मिल जाएगा जो क्यूटिकल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। मॉइश्चराइजर की मदद से अपने नाखूनों को अच्छे से पैंपर करें। कोशिश करें कि जितनी बार भी आप हाथ धोएं उसके बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
इसे भी पढ़ें:नाखून को तेजी से बढ़ाने के घरेलू उपाय
नेल एक्सटेंशन से हो सकता है नुकसान
नेल एक्सटेंशन का क्रेज काफी बड़ गया है। क्या आपने कभी यह ट्रीटमेंट करवाया है? इसमें असली नाखून के ऊपर नकली नाखून लगाकर उन्हें मनचाहा शेप दिया जाता है। इसके बाद अलग-अलग डिजाइन बनाए जाते हैं।
आपको इस ट्रीटमेंट को नहीं करवाना चाहिए। यह आपके असली नाखूनों को कमजोर बना देता है, क्योंकि इसमें केमिकल, ग्लू और न जाने किन किन चीजों का उपयोग किया जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों