नेल एक्सटेंशन करवाने के बाद इन 5 बातों का रखें ध्यान

नेल एक्सटेंशन करवाना तो आसान है लेकिन इसकी केयर करना काफी ज्यादा मुश्किल है। चलिए जानें नेल एक्सटेंशन करवाने के बाद किन बातों का ख्याल रखना होता है। 

after getting nail extensions

क्या आप भी नेल एक्सटेंशन करवाने का प्लान कर रहे हैं। नेल एक्सटेंशन करवाने के बाद आपको कई चीजों का खास ख्याल रखना होगा। कई बार खूबसूरती के कारण कई लोग नेल एक्सटेंशन करवा लेते हैं और बाद में उन्हें काफी दिक्कत होती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि नेल एक्सटेंशन करवाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

साइज का ध्यान रखें

नेल एक्सटेंशन ज्यादातर लोग हाथों की खूबसूरत दिखाने के लिए करवाते हैं तो वही कई लोग नेल की साइज बढ़ाने के लिए के लिए करवाते हैं। नेल एक्सटेंशन आपके हाथों पर ज्यादा से ज्यादा 1 महीने तक रहता है। नेल एक्सटेंशन करवाते समय कई बार हम नेल का साइज काफी बड़ा करवा लेते हैं। हालांकि अगर आप घर का काम या फिर नौकरी करती हैं तो आपको कभी भी नेल एक्सटेंशन ज्यादा लंबा नहीं करवाना चाहिए। इससे आपके हाथ भले खूबसूरत लगता हो लेकिन काम करने में काफी दिक्कत हो सकती हैं।

लाइट कलर करवाएं

कई बार हम डार्क कलर का नेल कलर चुन लेते हैं। ऐसा ना करें आपको अपने स्किन कलर के अनुसार ही कलर का चयन करना चाहिए। इससे आपके नेल हर तरह के कपड़ों पर शूट करेंगे और यह देखने में खूबसूरत भी लगेगा।

बार- बार एक्सटेंशन ना करवाएं

Nails extension tips

नेल एक्सटेंशन अगर आप बार- बार करवाती है तो इससे आपके खुद के नेल खराब हो जाएंगे। एक्सटेंशन करवाना सही है लेकिन एक बार आप एक्सटेंशन करवा रही हैं तो दूसरी बार तुरंत ना करवाएं। दूसरी बार के लिए आपको थोड़ा समय लेना चाहिए। इसके बाद ही आपको एक्सटेंशन करवाना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंःहैवी नेल एक्सटेंशन हटाने के बाद इस तरह से रखें नाखूनों का ख्याल

चोट ना लगने दें

नेल एक्सटेंशन करवाने के लिए नकली नाखून को ग्लू की मदद से चिपकाया जाता है। ऐसे में अगर आप नाखून लगाने के बाद बर्तन धोती हैं तो आपको नेल एक्सटेंशन नहीं करवाना चाहिए। गलती से भी आपके नाखून पर चोट लगेगी तो यह काफी दर्द होता है। कई बार नाखून से खून भी आने लगता है।

इसे भी पढ़ेंःनेल एक्सटेंशन कराते समय इन जरूरी बातों का रखें खास ध्यान

क्यूटिकल ऑयल लगाएं

नेल एक्सटेंशन करवाने के बाद आपको अपने नेल को ऐसे नहीं छोड़ना है। आपको डेली क्यूटिकल ऑयल अपने नाखून पर लगाना चाहिए। इससे आपके नेल ड्राई नहीं होते हैं। अगर आप क्यूटिकल ऑयल समय- समय पर लगाती हैं तो आपके नेल को ड्राईनेस की समस्या नहीं होगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP