ब्राइट लिपस्टिक लगाने से पहले जरूर करें यह पांच काम, मिलेगा परफेक्ट लुक

अगर आप ब्राइट लिपस्टिक को लगाने का मन बना रही हैं तो फ्लॉलेस लुक पाने के लिए आपको इससे पहले कुछ चीजों को जरूर करना चाहिए।

bright lipstick shades main

मेकअप करते समय आंखों के अलावा अगर किसी फेस पार्ट पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है तो वह है आपके लिप्स। अमूमन एक पार्टी लुक पाने के लिए महिलाएं ब्राइट लिपस्टिक को अप्लाई करना बेहद पसंद करती हैं। हालांकि ब्राइट लिपस्टिक लगाने के बाद अगर लिप्स फ्लेकी नजर आने लगें या फिर आपको ब्राइट लिपस्टिक में वह लुक ना मिले, जिसके बारे में आपने सोचा था, तो यकीनन बेहद निराशा होती है। हो सकता है कि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ हो। इस स्थिति में महिलाएं सोचती हैं कि आखिरकार उन्हें वह लुक क्यों नहीं मिला, जैसा कि अन्य महिलाओं को मिलता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप ब्राइट लिपस्टिक लगाने से पहले अपने लिप्स को उसके लिए रेडी नहीं करतीं। अगर आप सच में चाहती हैं कि आपको भी ब्राइट लिपस्टिक लगाने के बाद एक फ्लॉलेस लुक मिले तो इसके लिए आपको पहले कुछ तैयारियां करनी जरूरी होती है। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि ब्राइट लिपस्टिक लगाने से पहले आपको अपने लिप्स को किस तरह तैयार करना चाहिए-

करें एक्सफोलिएट

bright lipstick shades inside

लिप्स को रेडी करने का सबसे पहला स्टेप है उसे एक्सफोलिएट करना। दरअसल, ड्राई और फ्लेकी लिप्स पर अगर ब्राइट लिपस्टिक लगाई जाए तो इससे होंठ अधिक रूखे नजर आते हैं। साथ ही, आपकी लिपस्टिक भी डेड स्किन से चिपक जाएगी और फाइन लाइन्स व क्रीस में सेटल हो जाएगी। सर्दियों के दौरान यह समस्या अधिक आम है, क्योंकि इस मौसम में होंठ जल्दी सूख जाते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप स्मूद लिप्स पाने के लिए लिप स्क्रब का उपयोग करके अपने होंठों को एक्सफोलिएट करें।

करें मॉइश्चराइज

bright lipstick shades inside

अपने होंठों को एक्सफोलिएट करने के बाद उन्हें मॉइस्चराइज करना आवश्यक है। इसके लिए आप हर रात सोने से पहले लिप बाम लगाएं। इसके अलावा आप लिपस्टिक लगाने से पहले नरिशिंग लिप बाम लगाना ना भूलें। ध्यान रखें कि ब्राइट लिपस्टिक सॉफ्ट और कोमल होंठों पर बेहद अच्छी लगती है।

अप्लाई करें बेस

bright lipstick shades inside

अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक एकदम परफेक्ट दिखे और कलर लंबे समय तक रहे, तो पहले एक बेस अप्लाई करें। लिप्स पर बेस बनाने के लिए आप अपने रेग्युलर फाउंडेशन व कंसीलर का इस्तेमाल करें। यह आपकी लिपस्टिक को सही तरीके से ग्लाइड करने के लिए एक स्मूद बेस बनाएगा। इतना ही नहीं, इस स्टेप आपके लिप्स पर लिप कलर को लंबे समय तक बनाए रखेगा।

इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में बढ़ गए हैं डार्क सर्कल्स तो ये 3 घरेलू नुस्खे आएंगे काम

लिप लाइनर का करें इस्तेमाल

bright lipstick shades inside

ब्राइट लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। इससे आपको एक नहीं कई लाभ होते हैं। सबसे पहले तो इससे आपकी लिपस्टिक का कलर अधिक बेहतर तरीके से उभरकर आता है। दूसरा इससे आपकी लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग बनती है। इसके अलावा इससे आपकी लिपस्टिक भी अच्छी तरह से अप्लाई होती है।

चुनें सही शेड

bright lipstick shades inside

यह ब्राइट लिपस्टिक लगाने का आखिरी और सबसे जरूरी स्टेप है। जब भी आप कोई ब्राइट लिपस्टिक चुनें तो उसके लिए सही शेड का चयन करना बेहद जरूरी है। अगर आपसे शेड चुनने में गड़बड़ हो जाती है और आप अपनी स्किन टोन के अनुसार लिप शेड नहीं चुनतीं तो इससे आपका चेहरा अधिक मैच्योर व वॉश्ड आउट लगता है। फेयर स्किन की महिलाएं ब्राइट पिंक या डीप रेड लिप शेड चुन सकती हैं। वहीं अगर आपकी स्किन टोन मीडियम है तो आप पर हर शेड अच्छा लगेगा। वहीं डीप स्किन टोन वाली महिलाओं को वाइन व बर्गेंडी कलर शेड को चुनना चाहिए।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP