होंठों पर शुगर स्क्रब करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान 

अगर आप अपने होंठों को गुलाबी करने के लिए घर पर ही स्क्रब करती हैं, तो आपको ये गलतियां नहीं करनी चाहिए। 

Sugar Scrub on Lips Tips and Mistakes

गर्मी हो या फिर सर्दी अक्सर महिलाएं फटे होंठों से परेशान रहती हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इस समस्या से छुटकारा नहीं पाया जा सकता हैं। आप फटे और रूखे होंठ को ठीक करने के लिए खानपान के साथ नियमित रूप से पानी पीना शुरू करें। क्योंकि कहा जाता है कि होंठ फटने का मुख्य कारण पानी की कमी हो सकती है।

इसके अलावा, कई महिलाएं अपने होंठों से रूखापन दूर करने के लिए स्क्रब या फिर तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। क्योंकि हर महिला यही चाहती है कि उनके होंठ मुलायम और गुलाबी दिखें। इसके लिए महिलाएं मेकअप का सहारा लेने से भी नहीं हिचकती हैं।

पर मेकअप या फिर स्क्रब से लाई गई खूबसूरती सिर्फ चंद मिनटों की ही होती है और इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। जैसे- अगर आप अपने होंठों को गुलाबी दिखाने के लिए स्क्रब कर रही हैं, तो यकीनन आपको इसे बहुत ध्यान से करना होगा क्योंकि होंठ बहुत ही नाजुक और कोमल होते हैं और इस दौरान की गई गलतियां आपके होंठों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

होठों को हल्के हाथों से करें स्क्रब-

Lip scrub step by step

अगर आप पार्लर जाने के बजाय घर पर ही लिप स्क्रब कर रही हैं, तो आप अपने होंठों को हल्के हाथों से रब करें। क्योंकि अगर आप तेज हाथों से करती हैं, तो आपके होंठ ठीक होने के बजाय और अधिक फट सकते हैं। क्योंकि स्क्रब का मिश्रण हल्का मोटा होता है, जो आपके कोमल होंठों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जब भी आप स्क्रब करें तो अपने होंठों को हल्के हाथों के रगड़ें। (पाउटी लिप्स पाने के लिए ये टिप्स आएंगे आपके काम)

इसे ज़रूर पढ़ें-मेकअप में कर रही हैं ब्राउन लिपस्टिक का इस्तेमाल तो इन बातों का रखें ध्यान

स्क्रब करने से पहले लिप बाम का करें इस्तेमाल-

घर पर स्क्रब करना आसान नहीं है और अगर आप पहली बार लिप स्क्रब कर रही हैं, तो आपको स्क्रब रूखे होंठों पर नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप स्क्रब को रूखे होंठों पर करती हैं, तो आपको ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। क्योंकि स्क्रब करने पहले होंठों को एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है। इसके लिए आपको होंठों को लिप स्क्रब की मदद से हल्के हाथों से एक्सफोलिएट करना होगा। आप रूई की मदद भी ले सकती हैं क्योंकि इससे आपके होंठ हेल्दी रहेंगे।

अच्छी क्वालिटी के स्क्रब का करें चुनाव-

How to choose scrub for lips

लिप्स पर स्क्रब करते समय आप अच्छी क्वालिटी का स्क्रब खरीदें। वहीं, अगर आप घर पर स्क्रब तैयार कर रही हैं, तो आप ऐसी सामग्री का इस्तेमाल करें जो आपके होंठों के लिए फायदेमंद हो।साथ ही, अगर आप बाजार से स्क्रब खरीद रही हैं, तो आप इस बात का ध्यान रखें कि प्रोडक्ट ज्यादा पुराना न हो। क्योंकि अधिक देर तक रखा स्क्रब आपको होंठों के कलर को नुकसान पहुंचा सकता है। (कोमल होंठों के लिए घर पर बनाएं ये लिप स्क्रब्स)

गर्म पानी का न करें इस्तेमाल-

lip care after scrub at home

आप अपने होंठों पर स्क्रब करते समय गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। क्योंकि अधिक गर्म पानी होंठों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल करने से होंठों की ऊपरी परत हटने लगती है और होंठ अच्छे दिखने के बजाय बेकार नजर आने लगते हैं। इसलिए अगर आप घर पर स्क्रब कर रही हैं, तो आप नॉर्मल पानी का ही इस्तेमाल करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-अपनाएं यह टिप्स, सनबर्न नहीं छीनेगा आपके होंठों की खूबसूरती

घर पर हनी स्क्रब करते समय आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी।

Recommended Video

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP