महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए ना जाने कितने उपाय करती हैं। इनमें से कुछ महिलाएं तो ऐसी भी है, जो बाजार से महंगे प्रोडक्ट खरीद कर उनके चेहरे पर इस्तेमाल करती है। हालांकि कुछ महिलाओं को असर देखने को मिलता है, लेकिन कुछ महिलाओं को काफी कोशिश करने के बाद भी चेहरे पर फर्क नहीं दिखाई देता है। ऐसे में वे काफी परेशान हो जाती है। अगर आपके साथ भी यही प्रॉब्लम है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं एक खास फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे पर फर्क देख सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा के मुताबिक चेहरे की स्किन को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो बढ़ती उम्र के साथ-साथ चेहरे पर कई सारी समस्या देखने को मिल सकती है। अगर आप भी चेहरे की वजह से परेशानी का सामना कर रही हैं, तो आप घर पर मसूर की दाल का इस्तेमाल कर चेहरे पर होने वाली परेशानी को कम कर सकती हैं। इस खास फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे-
सामग्री-
1. मसूर दाल
2. दही
3. हल्दी
यह भी पढ़ें:Summer Skin Care Tips: गर्मियों में घर से निकलने से पहले फेस पर लगाएं ये 2 चीजें, नहीं होगी टैनिंग
फेस पैक बनाने का तरीका
ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा ने बताया कि आप घर पर रहकर कम समय में यह खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। सबसे पहले आपको मसूर की दाल को मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से पीसकर उसका पाउडर बनाना है। अब दो चम्मच पाउडर को एक कंटेनर में निकाल लें, उसके बाद इसमें दही और थोड़ी हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें, इसके बाद आप थोड़ी देर के लिए इस फेस पैक को लगा कर रखें। अब इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
ध्यान रहे जब भी आप फेस पैक को चेहरे पर लगाएं, तो सबसे पहले अपने चेहरे को धो लें, उसके बाद इसका इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप फेस पैक को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर रख सकती हैं। यह फेस पैक आपके चेहरे या बॉडी से टैनिंग को कम करने में भी काफी मदद करेगा।
यह भी पढ़ें:टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए घर पर तैयार करें ये खास टैन रिमूवल फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों