
Hair Beauty Care: गर्मियों के मौसम में केवल त्वचा की नहीं बल्कि बालों की चमक भी गुम हो जाती है। जाहिर है, तेज धूप और पसीने के कारण बाल भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में एक अच्छा हेयर स्पा आपके बालों को बहुत फायदा पहुंचा सकता है। हालांकि, ब्यूटी पार्लर जाकर हेयर स्पा लेने पर आपके अच्छे खासे पैसे खर्च हो सकते हैं, इसलिए हम आपको आज घर पर ही 3 आसान स्टेप्स में बालों को पार्लर जैसा शाइनी बना देने वाले हेयर स्पा के बारे में बताएंगे। इस हेयर स्पा के बारे में हमें सेलिब्रिटी स्किन एंड हेयर एक्सपर्ट पूनम चुघ बता रही हैं। वह कहती हैं, " जैसे चेहरे पर स्किन पोर्स होते हैं उसी तरह से स्कैल्प पर भी पोर्स होते हैं, जिन्हें हेयर क्यूटिकल्स कहा जाता है। गर्मियों के कारण स्कैल्प पर भी पसीना आता है, जो बालों की चमक को खत्म कर देता है। बाल डल और ड्राई हो जाते हैं। ऐसे बालों की चमक वापस लौटाने के लिए जरूरी है हेयर स्पा। बालों की चमक एक बार चली जाए तो एक हेयर स्पा से वापस नहीं लौट पाती है। कम से कम 4 से 5 सिटिंग लेनी होती है। क्लांट्स हर हफ्ते इसमें पैसा खर्च नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हम उन्हें होम हेयर स्पा लेने की सलाह देते हैं, जो बालों की शाइनिंग वापस ले आते हैं। "
ऐसे ही 3 स्टेप्स में होने वाले हेयर स्पा के बारे में पूनम हमें बता रही हैं, जो घर पर ही घरेलू चीजों की मदद से किया जा सकता है-
गर्मियों के मौसम में शरीर के साथ-साथ बालों को भी ठंडक की जरूरत होती है और इसके लिए चावल से अच्छा विकल्प और क्या हो सकता है। राइस वॉटर हेयर स्पा न केवल आपके बालों में चमक लाएगा बल्कि उनकी ग्रोथ पर भी अच्छा असर लेकर आएगा। तो चलिए राइस वॉटर हेयर स्पा करने के 3 आसान स्टेप्स जानते हैं-

हेयर स्पा की पहली कड़ी में आपको बालों को वॉश करना है। बालों को वॉश करने के लिए आप घर पर ही प्राकृतिक शैंपू तैयार कर सकती हैं। इसमें निम्नलिखित सामग्री की जरूरत होगी-
यह भी पढ़ें- टेढ़े-मेढ़े बालों से हैं परेशान? घर पर बनी इस Hair Straightening Cream से पाएं पार्लर जैसा स्ट्रेट लुक
बालों को वॉश और सुखाने के बाद आपके बाल ड्राई से हो जाएंगे। अब बारी है कि आप बालों की मसाज करें और इसके लिए एक स्पेशल ऑयल आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं, जो आपके बालों की चमक को चार गुना बढ़ा देगा।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Mask at Home: गर्मियों में भी बाल बनेंगे सिल्की और खूबसूरत, बस घर पर आजमाएं ये खास 2 सस्ते हेयर मास्क
इस तरह से मात्र 3 आसान स्टेप्स में आप घर पर ही बालों को पार्लर जैसा हेयर स्पा दे सकती हैं। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।