herzindagi
image

Homemade Sheet Mask: घर पर तैयार करें चेहरे के लिए ये खास शीट मास्क, स्किन प्रॉब्लम से मिलेगी राहत

Homemade Sheet Mask: अगर आप भी चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो अब आप इस होममेड शीट मास्क को घर पर रहकर बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-10, 20:26 IST

किसी भी उम्र की महिलाएं हमेशा अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लाख कोशिश करने को तैयार हो जाती है। ऐसे में ड्राई और ऑयली स्किन की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ऐसी होममेड शीट मास्क के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर असर देखने को मिल सकता है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-05-23T002353.477

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि होममेड शीट बनाने का तरीका बेहद आसान है। आप इसे घर पर बनाकर अपने चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है। होममेड शीट मास्क न सिर्फ आपके चेहरे को खूबसूरत बनाएगा, बल्कि स्किन को हाइड्रेट रखने में भी बेहद मदद करेगा।

शीट मास्क बनाने का तरीका

एक्सपर्ट ने आगे कहा कि शीट मास्क तैयार करने के लिए आप सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर उसका रस अलग कर ले। अब इसमें टी ट्री ऑयल शामिल कर थोड़ी देर के लिए इसे फ्रीज में रख दें। आप चाहे तो इस मिश्रण में गुलाब जल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अब आप अपने चेहरे के हिसाब से कॉटन पैड तैयार कर ले। इस कॉटन पद को उसे मिश्रण में थोड़ी देर के लिए डूबा कर रखें।

यह भी पढ़ें: Skin Care For 50 Plus Women:  घर की शादी में दिखना है खूबसूरत, तो 50+ महिलाएं ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये टिप्स

इन बातों का रखें ध्यान

1 - 2025-05-23T002341.893

15 से 20 मिनट के बाद आप उसे बाहर निकाल कर अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इस शीट मस्क को आप 30 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा कर रखें, उसके बाद तुरंत चेहरा ना धोए। आपको चेहरा 15 मिनट के बाद धोना है। ऐसा करने से आप अपने चेहरे पर कई तरह के फायदे देख सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:  Homemade Fruit Scrub: कम खर्चे में घर पर बना लें स्पेशल फ्रूट स्क्रब, स्किन को हो सकते हैं अनेक फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।