herzindagi
image

Honey Face Pack: शहद के साथ इस एक चीज को मिलाकर लगाने के एक नहीं कई है फायदे

Honey Face Pack: गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को कूल और हाइड्रेट रखने के लिए आप इस खास फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको फायदा देखने को मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-05-07, 17:25 IST

अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए अधिकतर महिलाएं कई घरेलू उपाय करती हैं। यही नहीं कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती है। लेकिन लाख कोशिश करने के बाद भी कुछ महिलाओं को चेहरे पर कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम की वजह से परेशान है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस घरेलू उपाय को आजमा सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-05-07T165338.653

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, दाग धब्बे से बचने के लिए अगर आप भी कई घरेलू उपाय करती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक छोटा सा उपाय कर अपनी त्वचा को स्वस्थ बना सकती है। घर पर रहकर इस उपाय को करने का तरीका बहुत आसान है। आईए जानते हैं।

स्किन को ऐसे रखें हाइड्रेट

एक्सपर्ट ने आगे कहा कि अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए आप होममेड हनी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती है। यह फेस पैक गर्मी के मौसम में आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा साथ ही स्किन प्रॉब्लम से राहत दिलाने में भी यह काफी लाभदायक माना गया है।

यह भी पढ़ें: दही से बना ये खास होममेड फेस पैक निखार सकता है आपकी खूबसूरती, जानें बनाने का तरीका

होममेड हनी फेस पैक बनाने का तरीका

होममेड हनी फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कंटेनर में दो चम्मच बेसन डाल दे। इसके बाद इस बेसन में तीन से चार चम्मच शहद मिला दे। अब आप इसमें थोड़ी सी मलाई और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले। इस पेस्ट को आप 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा कर रखें। थोड़ी देर के बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-05-07T165336.876

जब भी आप फेस पैक को चेहरे पर लगाएं, तो सबसे पहले अपने फेस को अच्छी तरह धो लें। उसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव या ड्राई है, तो इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। क्योंकि कुछ लड़कियों को इससे स्कीम प्रॉब्लम हो सकती है।स्किन प्रॉब्लम होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जरुर ले।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें: Coconut Face Pack: समर सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये कोकोनट फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।