कॉम्बिनेशन स्किन का खास और अलग तरह से ध्यान रखा जाता है। कॉम्बिनेशन स्किन का मतलब ड्राई और ऑयली स्किन से है। आपने भी कभी न कभी यह महसूस किया होगा कि आपकी स्किन कहीं ड्राई है तो कहीं ऑयली, ऐसे में आपको अपनी त्वचा का ज्यादा खयाल रखना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको स्किन केयर रूटीन के बारे में बताएंगे जिसे फॉलो करना जरूरी है। क्या आप जानना चाहती हैं इस बारे में तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
क्लींज करें
चेहरे को साफ रखना बेहद जरूरी है। खासतौर पर कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाओं को त्वचा को क्लींज करना चाहिए। इससे स्किन में मौजूद गंदगी और धूल साफ हो जाती है। इसके लिए आप माइल्ड क्लींजर का उपयोग कर सकती हैं। आप चाहें तो नेचुरल चीजों से भी फेस को क्लीन कर सकती हैं।
टोनर का करें इस्तेमाल
क्लींजर से केवल त्वचा में मौजूद गंदगी साफ होती है। इसलिए आपको एक्सट्रा ऑयल को रिमूव करने के लिए टोनर का उपयोग करना चाहिए। त्वचा का पीएच लेवल भी बैलेंस होना चाहिए। अन्यथा स्किन डैमेज हो सकती है। इसके लिए भी टोनर बेहद फायदेमंद होता है। इस बात का ध्यान रखें कि त्वचा पर केवल अल्कोहल-फ्री टोनर का ही उपयोग करें।
सीरम लगाएं
त्वचा के लिए सीरम कई तरह से फायदेमंद होता है। यही कारण है कि आजकल ज्यादातर महिलाएं इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करती हैं। सीरम लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। यह आपकी त्वचा को हानिकारक तत्वों से भी बचाने का काम करता है। कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाओं को हयालूरोनिक एसिड वाले सीरम का उपयोग करना चाहिए। इससे उनकी त्वचा को फायदा होगा।
इसे भी पढ़ें:Skin Care : कॉम्बिनेशन स्किन है तो इन स्किन केयर टिप्स को फॉलो करें
मॉइश्चराइजर का उपयोग करें
कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाओं को मॉइश्चराइजर की खास जरूरत होती है, लेकिन केवल एक ही मॉइश्चराइजर से काम नहीं चलेगा। आपको दो मॉइश्चचराइजर चाहिए होंगे, जिसमें ड्राई एरिया के लिए क्रीमी मॉइश्चराइजर लें। वहीं ऑयली वाली जगह पर लाइटवेट वाटर-बेस्ड फॉर्मूला वाला मॉइश्चराइजर लगाएं। (लोशन और मॉइश्चराइजर में अंतर जानें)
इसे भी पढ़ें:कॉम्बिनेशन स्किन की महिलाएं लगा सकती हैं ये 4 फेस पैक्स
सनस्क्रीन है जरूरी
त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। यह स्किन केयर रूटीन का सबसे जरूरी स्टेप है। सनस्क्रीन लगाने से स्किन सन डैमेज से बची रहती है। कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाओं को एसपीएफ 30 सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। जब भी घर से बाहर जाएं कम से कम आधे घंटे पहले त्वचा पर सनस्क्रीन लगा लें। अगर आप कहीं जाने से करीब 5 मिनट पहले क्रीम का इस्तेमाल करेंगी तो इसका कोई फायदा नहीं होगा। (सनस्क्रीन से जुड़ी गलतियां)
चेहरे पर लगाएं ये नेचुरल चीजें
- नारियल का तेल भी कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- आप त्वचा पर शहद भी लगा सकती हैं। यह नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करेगा।
- चेहरे को ऑयल फ्री बनाने के लिए ओटमील का उपयोग करें। आप इसकी मदद से मास्क बना सकती हैं। इसके लिए आपको ओटमील को मिक्सी में पीसकर पाउडर बनाना होगा। इसके बाद आधे कप में दो चमच पानी डालें। इसे मिक्स कर लें। लीजिए बन गया आपका ओटमील से मास्क। इसे मास्क को अपने चेहरे पर लगा लें। फिर पांच मिनट बाद गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों