शहद ना सिर्फ हमारे मुंह मे मिठास घोलता है बल्कि हमारी skin का भी खास ख्याल रखता है। शहद हमारी skin को moisturize करने से लेकर aging तक से भी लड़ता है। इसके अलावा शहद हमारी skin मे मौजूद गंदे bacteria को भी खत्म करता है। शहद काफी गुणकारी होता है। इसके nutrient, antioxidants, हमारी skin के लिए काफी healthy होते हैं। शहद के इन्ही फायदों की वजह से उसे home made remedies मे इस्तेमाल किया जाता है। कच्चा शहद तो हमारे लिए काफी लाभदायक होता है। जो antibacteria से भरा हुआ होता है। ये कच्चा शहद हमारी skin के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
शहद के गुणों को लेकर हमने बात की दिल्ली के स्वामी परमानंद प्राकृतिक चिकत्सालय योगा और अनुसंधान के डॉक्टर वाजपेयी से जिन्हों बताया कि "शहद हमारी skin के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। शहद मे मौजूद पोटाशियम हमारी skin के लिए अच्छा होता है जो bacteria और germs को मारकर हमारी skin को soft और shiny बनाता है। इसके अलावा शहद हमारे blood को भी साफ करता है। जो आपको healthy रहने मे मदद करता है"।
डॉक्टर वाजपेयी ने बताया कि "शहद मे आयोडीन और गंधक होता है। जो आपके चेहरे पर pimples को आने से रोकता है। अगर आप अपने चेहरे की skin पर शहद लगाना शुरु करतीं है तो ये तुरंत ही आपकी तमाम skin problems को खत्म करता है। शहद लगाते वक्त आपको कभी भी गर्म शहद अपने skin पर नहीं लगाना है"।
जनिये शहद के और skin benifits के बारे मे।
प्राकृतिक moisturizer
Image Courtesy: Pinterest
शहद आपके लिए एक अच्छा moisturizer भी है। जो आपकी skin को hydrate रखता है। जिसकी वजह से आपकी skin हवा मे मौजूद नमी को सोख लेती है।
कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले आपको अपने चेहरे को अच्छे से धोना है। उसके बाद आपको चेहरे की skin पर शहद को हल्का-हल्का लगाना है। ध्यान रहे कि आप ज्यादा शहद न लगा लें जो सीधे आपकी neck या कंधे पर टपकने लगता है। आपको इसे 20 minute तक लगाये रखना है। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से आप इसे धो सकतीं हैं।
Pimples को करेगा गायब
Image Courtesy: Pinterest
pimples की problem common होती है। शहद pimples से छुटकारा पाने के लिए एकदम best है। इसका antibecterial और antifungal गुण आपके pimples खत्म करता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
आपको इसे दाल-चीनी powder मे मिलाकर अपनी skin पर लगाना है। आपको इसे कुछ घंटो तक चेहरे की skin पर रखना है। इसके बाद आप इसे धो सकतीं हैं। कुछ समय बाद ही आपको अपने चेहरे पर result दिखाई देने लगेंगे। आपकी skin pimple free जायेगी।
होता है एक gentle exfoliator भी
Image Courtesy: Pinterest
अगर आप शहद को baking soda के साथ मिलाकर अपनी skin पर लगातीं हैं तो ये आपकी skin पर एक अच्छे exfoliator की तरह काम करेगा।
कैसे करें इस्तेमाल?
आपको इसे 2:1 के ratio के हिसाब से baking soda मे mix करना है। इसके बाद ये आपकी skin से dead skin निकालने लगेगा। आपको इसे लगाने के बाद अपनी skin पर हल्का पानी का spray लेकर इसे scrub करना है। उसके बाद देखिये अपनी दमकती हुई skin को।
चेहरे के scars को दूर भगाता है
Image Courtesy: Pinterest
अगर आप अपनी skin के scars को लेकर tension मे हैं तो आपको अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये शहद आपकी skin से scars को आसानी से निकाल देगा और आपकी skin मे नये tissues को regenerate करेगा।
कैसे करें इस्तेमाल?
आपको शहद को coconut oil मे समान मात्रा मे मिलाना है। इसके बाद आपको इसे अपने चेहरे की effected skin पर लगाना है। ये आपके scars को धीरे-धीरे करके आपकी skin से निकाल देंगे। आपको हमेशा ध्यान रखना है कि कोई भी चीज चमत्कार की तरह नहीं होती।
Skin tan को करेगा कम
Image Courtesy: Pinterest
ब्लीच के अलावा शहद ही है जो आपकी skin से tan को remove करता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
आपको इसे lemon juice और बादाम के तेल मे mix करना है। इसके बाद आपको इसे अपने tan पर 20 मिनट तक लगाये रखना है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी tan छू मंतर हो जायेंगे।
Acne का इलाज
Image Courtesy: Pinterest
शहद मे antibacterial और antifungle properties होने की वजह से ये आपकी skin मे से गंदे bacteria को आपके चेहरे की skin से बाहर निकाल फेंकेगा।
कैसे करें इस्तेमाल?
आपको कच्चे शहद को अपनी skin पर 20 मिनट तक लगाये रखना है इसके बाद आप इसे पानी से धो सकतीं हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों