ग्रीन टी ना केवल आपकी हेल्थ के लिए अच्छी होती है बल्कि वेट लॉस में भी आपकी हेल्प करती हैं। यह बात तो लगभग हर महिला जानती हैं और फिट रहने के लिए इसे लेती भी हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह आपकी स्किन के लिए भी बहुत अच्छी होती है। जी हां इसमें मौजूद बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट और डी-स्ट्रेसिंग गुण होने के कारण आप इसका इस्तेमाल होममेड फेस पैक के रूप में कर सकती हैं। यूं तो हम इसका इस्तेमाल हर तरह की स्किन पर कर सकते हैं लेकिन यह ऑयली स्किन के लिए तो किसी वरदान की तरह होती हैं। इसका इस्तेमाल करते हुए एक बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि इसे किसी अन्य चीज को मिलाकर ही करना चाहिए। ग्रीन टी फेस पैक घर पर बनाना बहुत ही आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें आपको घर में आसानी से मिल जाती है। आइए जानें स्किन के हिसाब से हमें कौन से ग्रीन-टी फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: घर में '5 मिनट' में बनाएं ग्रीन टी फेस मिस्ट और डल स्किन को ग्लोइंग बनाएं
हल्दी और ग्रीन टी फेस पैक (हर तरह की त्वचा के लिए)
सामग्री
- हल्दी-¼ चम्मच
- ग्रीन टी- 1 चम्मच
- छोले का आटा- 1 छोटा चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
- सारी चीजों को मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
- लगभग 20 मिनट के लिए पेस्ट को छोड़ दें।
- फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।
- ऐसा हफ्ते में दो बार करें।
यह कैसे काम करता है?
हल्दी हर तरह की त्वचा पर सूट करती है और इसमें अद्भुत एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते है और साथ ही पिंपल्स की समस्या को दूर करते हैं। अगर आपको पिंपल्स की समस्या है तो आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
ऑरेंज पील और ग्रीन टी फेस पैक (नॉर्मल और कॉम्बिनेशन स्किन)
सामग्री
- शहद- ½ चम्मच
- ग्रीन टी-1 बड़ा चम्मच
- संतरे के छिलके का पाउडर-1 चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
- सारी चीजों को मिलाकर इसे अपने चेहरे पर सर्कुलेशन मोशन में लगाएं।
- इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर गुनगुने पानी में धो लें।
- ऐसा हफ्ते में दो बार करें।
यह कैसे काम करता है?
संतरे के छिलके का पाउडर आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और मुंहासों के दागों को साफ करने का काम करता है, कोलेजन को बढ़ाता है और आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। और शहद त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है।
पुदीना और ग्रीन टी कर फेस पैक (नॉर्मल और कॉम्बिनेशन स्किन)
सामग्री
- पुदीने की पत्तियां- 2 बड़े चम्मच
- कच्चा शहद- 1 बड़ा चम्मच
- ग्रीन टी की पत्तियां- 3 बड़े चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
- सारी चीजों को ब्लेंडर में डालकर पीस लें।
- फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर ठंडे पानी से इसे साफ कर लें।
- इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार करें।
Organic India The Tulsi Original-100 ग्राम डिस्काउंट रेट पर यहां से 170 रुपये में खरीदें।
यह कैसे काम करता है?
ग्रीन टी और पुदीने का यह फेस पैक आपकी त्वचा को साफ़ करने और टाइट करने में हेल्प करता है।
ग्रीन टी और चावल के आटे का फैस पैक (ऑयली स्किन)
सामग्री
- चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच
- नींबू का रस-1 बड़ा चम्मच
- ग्रीन टी-1 बड़ा चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
- सभी चीजों को मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। Naturevibe Botanicals Rice Flour (1 किग्रा), ग्लूटेन फ्री को यहां से 199 रुपये डिस्काउंट पर खरीदें।
- आप ठंडे पानी से इसे साफ कर लें।
- इसे पैक का इस्तेमाल ऑयली स्किन वाली महिलाएं हफ्ते में दो बार करें।
यह कैसे काम करता है?
नींबू का रस सीबम उत्पादन को कंट्रोल करने में हेल्प करता है जो मुंहासों से लड़ता है और त्वचा के धब्बों को मिटाता है। चावल का आटा तेल को अवशोषित करता है और ऑयली स्किन लिए बहुत अच्छा एक्सफ़ोलीएटर है।
मुल्तानी मिट्टी और ग्रीन टी फेस पैक (ऑयली स्किन)
सामग्री
- मुल्तानी मिट्टी-1 बड़ा चम्मच
- ग्रीन टी-1 बड़ा चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
- सारी चीजों को मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
- इसे लगभग 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर इसे ठंडे पानी से धो लें
- इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।
Khadi Omorose Multani Mitti (Pack Of 3) 100 ग्राम प्रत्येक के लिए डिस्काउंट रेट पर यहां से 147 रुपये में खरीदें।
यह कैसे काम करता है?
मुल्तानी मिट्टी में बहुत सारे मिनरल होते हैं जो त्वचा से अतिरिक्त तेलों को अवशोषित करने में मदद करते हैं और साथ ही इसे एक्सफोलिएट भी करते हैं।
शहद और ग्रीन टी फेस पैक (ड्राई स्किन)
सामग्री
- कच्चा शहद-2 बड़े चम्मच
- ग्रीन टी-1 बड़ा चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
- सारी चीजों को मिलाकर, इसे अपने चेहरे पर लगा लें।
- इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर ठंडे पानी से धो लें।
- इसे हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल करें।
यह कैसे काम करता है?
शहद में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो रंगत में निखार लाने और दाग-धब्बों को दूर करने में हेल्प करता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है और शहद त्वचा की नमी को बनाए रखने में हेल्प करता है।
आप भी अपनी स्किन के हिसाब से ग्रीन टी पैक को लगाकर ग्लोइंग और दाग-धब्बों से मुक्त त्वचा पा सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों