Tue Apr 21, 2026 | Updated 05:58 AM IST
pasine ki badbu ka ilaj

पसीने की बदबू से हैं परेशान? छोटी-छोटी आदतों से दूर हो सकती है परेशानी

पसीने की बदबू से परेशान हैं? जानें आसान घरेलू उपाय और पर्सनल हाइजीन टिप्स, जिनसे आप गर्मियों में भी रह सकते हैं फ्रेश और कॉन्फिडेंट। बेकिंग सोडा, नींबू, नीम जैसे प्राकृतिक तरीकों के साथ अपनाएं ये छोटी आदतें और पाएं बॉडी ओडर से छुटकारा।
Editorial
Updated:- 2026-04-20, 21:09 IST

क्या गर्मी में पसीने की बदबू आपको आफिस या दूसरी जगहों पर असहज कर देती है? खासकर तब, जब आप किसी मीटिंग में हों। लाइफस्टाइल कोच शिवानी से जानें, पर्सनल हाइजीन और छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर इस समस्या से कैसे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। 

पसीना आना शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया है। इससे शरीर ठंडा रहता है। कुछ लोगों को उमस की वजह से अधिक पसीना आता है और कपड़े तक गीले हो जाते हैं। रोजाना स्नान, एंटी-बैक्टीरियल साबुन का प्रयोग, सूती के ढीले कपड़े पहनना, डिओड्रेंट या परफ्यूम लगाने जैसी आदतों को दिनचर्या में शामिल करने के साथ कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाने से भी इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

डिओड्रेंट लंबे समय तक असरदार नहीं

बाजार में मिलने वाले डिओड्रेंट और परफ्यूम का असर कुछ घंटों तक ही रहता है। भले ही वे विज्ञापनों में 12 घंटों तक खुशबू बने रहने का दावा करते हैं। पांच से छह घंटे बाद ही इनका असर खत्म होने लगता है।

प्राकृतिक तरीके

बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक न्यूट्रलाइजर का काम करता है। साथ ही पसीने को सोखने और बदबू को न्यूट्रलाइज करने में मदद करता है। नहाने से पहले आधा चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाकर बगलों में लगा सकते हैं। अगर किसी की त्वचा संवेदनशील है तो उसमें नारियल तेल मिलाकर भी लगा सकते हैं।

pasine ki smell kaise dur kare

नेचुरल डिओड्रेंट नींबू

नींबू एक क्लींजर और नेचुरल डिओड्रेंट का काम करता है। इसलिए नहाने के पानी में एक नींबू निचोड़कर डालने से शरीर के बैक्टेरिया मर जाते हैं। इसके अलावा नींबू शरीर की गंदगी साफ करने में भी मदद करता है। इससे शरीर डिटाक्स होता है और पसीने की बदबू भी नहीं आती है।

यह भी पढ़ें- ₹2 की इस चीज से दूर होगी पसीने की बदबू, Deodorant लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

एंटी-बैक्टेरियल नीम

नीम में एंटी-बैक्टेरियल गुण होने की वजह से पसीने से निकलने वाले बैक्टेरिया का नाश होता है और शरीर से बदबू नहीं आती है। नीम के पत्तों को तोड़कर नहाने के पानी में मिला सकते हैं या फिर कई लोग इसका पेस्ट बनाकर गर्दन और बगलों में लगा सकते हैं।

हाइड्रेशन है जरूरी

शरीर में पानी की कमी होने की वजह से पसीने से बदबू आती है। ऐसे में पानी पर्याप्त मात्रा मे पीते रहना जरूरी है।

नारियल तेल और कपूर

कपूर और नारियल तेल मिलाकर लगाने से पसीना कम आता है। नहाने से पहले नारियल तेल में कपूर मिलाकर शरीर के उन हिस्सों में लगा सकते हैं, जहां से ज्यादा पसीना आता है।

woman-is-wiping-her-nose-with-her-hand_1179211-6074

जरूरी बातें

  • पसीने की बदबू दूर करने के लिए दिन में दो बार नहाना जरूरी है। टाइट या सिंथेटिक नहीं, हवादार सूती कपड़े पहनने चाहिए।
  • पसीने वाले कपड़े दोबारा पहनने से बचना चाहिए।
  • मसालेदार भोजन खाने से परहेज करना चाहिए।
  • बदबू दूर करने के लिए एंटीपर्सपिरेंट का प्रयोग कर सकते हैं।।
  • चंदन, हल्दी और एलोवेरा जेल का लेप लगाने से भी बदबू दूर होती है।

यह भी पढ़ें- क्या पसीने से आपका मेकअप भी 'मेल्ट' होकर फैल जाता है? मेकअप आर्टिस्ट के ये 3 सीक्रेट टिप्स बचाएंगे आपका लुक

पसीने की बदबू एक आम समस्या है, लेकिन सही पर्सनल हाइजीन और कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। रोजाना साफ-सफाई, सही कपड़ों का चयन, पर्याप्त पानी पीना और प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल आपको दिनभर फ्रेश और कॉन्फिडेंट बनाए रखता है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप इस परेशानी से लंबे समय तक राहत पा सकते हैं। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Writer Name- Suman Agarwal

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।