herzindagi
image

क्या आप भी चेहरे पर करती हैं रेजर का इस्तेमाल? तो जान लें एक्सपर्ट की ये बात

अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए फेस पर रेजर का इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम ब्यूटी एक्सपर्ट के जरिए आपको बताएंगे कि रेजर का इस्तेमाल आपके चेहरे के लिए सही है या नहीं।  
Editorial
Updated:- 2025-02-19, 15:31 IST

हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती हैं, लेकिन चेहरे पर होने बाले पिम्पल्स रैशेज की वजह से वे उदास हो जाती हैं। यही नहीं अधिकतर लड़कियां अपने चेहरे पर होने वाले बारीक बालों से भी काफी परेशान हो जाती हैं। कुछ लड़कियां तो फेस पर वैक्स करवा लेती हैं वहीं कुछ लड़कियां तो ऐसी होती हैं, जो चेहरे पर होने वाले इन बालों से छुटकारा पाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं चेहरे पर रेजर का इस्तेमाल करने से फेस पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट की इस पर क्या राय है। 

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

rejer

अगर आप भी अपने चेहरे से छोटे छोटे बालों को निकालने के लिए रेजर का इस्तेमाल करती हैं तो ये खबर आपके लिए है।  ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि आज कल लड़कियां जल्दबाजी के चक्कर में कही भी जाने से पहले चेहरे पर  रेजर का इस्तेमाल कर लेती हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले आपकी स्किन पर कट लग सकता है और इससे खून बहने का भी डर हो सकता है।  यहीं नहीं रेजर ले इस्तेमाल से आपकी स्किन भी डैमेज हो सकती हैं, जिससे आपको बाद में पछतावा हो सकता है। 

रेजर का चेहरे पर इस्तेमाल

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि अगर आप रेजर का चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपके बालों की ग्रोथ और ज्यादा बढ़ सकती हैं। यही नहीं आपके चेहरे पर होने वाले छोटे बालों का शेप भी रेजर की वजह से बिगड़ सकता है। रेजर से आपकी स्किन पर जलन, खुजली और इरिटेशन जैसी प्रॉब्लम भी हो सकती हैं। जब भी आप अपने चेहरे को पानी से धोएं या फिर चेहरे पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करेंगी, तब आपकी स्किन पर जलन भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: शेविंग के बाद पैरों में हो गए हैं रेजर बंप्स? इन उपायों से पाएं राहत 

स्किन एलर्जी और मुहांसों की समस्या

raizer

इसके अलावा कुछ लड़कियों को रेजर के इस्तेमाल के बाद ड्राइनेस की प्रॉब्लम भी हो सकती हैं। अगर आप लगातार रेजर का इस्तेमाल चेहरे पर करती हैं, तो इससे आपको स्किन एलर्जी और मुहांसों की समस्या भी हो सकती हैं। जिसे ठीक करने में समय लग सकता है।  इससे बचने के लिए आपको रेजर का इस्तेमाल अपने चेहरे पर नहीं करना चाहिए। आप चाहे तो अपने चेहरे से बाल हटाने के लिए अपने चेहरे पर वैक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।  इसके अलावा आप अगर चाहे तो लेजर ट्रीटमेंट भी करा सकती हैं।  लेकिन ध्यान रहे इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।        

नोट:किसी भी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि हर किसी की स्किन का टाइप अलग-अलग होता है, ऐसे में कुछ की स्किन पर रिएक्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें: जानें फेस रेजर से जुड़ी जरूरी बातें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit:  freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।