herzindagi
shiny hair treatment using homemade ingredients in hindi

Shiny Hair : बालों की चमक को बरकरार रखेंगी ये 3 चीजें, जानें फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

बालों में किसी भी तरह के घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले आपको हेयर टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप किसी हर एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-10-10, 17:22 IST

How To Make Your Hair Shiny: हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल शाइनी नजर आए और इसके लिए आजकल मार्केट में कई प्रोडक्ट्स आपको मिल जाएंगे, लेकिन वे आपके लिए कितने असरदार है इसका मालूम कर पाना जरा मुश्किल होता है। वहीं इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल बालों को कई हद तक डैमेज जरूर कर सकता है। 

वहीं बालों की देखभाल करने के लिए आप घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा जो आपके बालों की कोई हुई चमक को वापिस लाने में काम आएगा। साथ ही बताएंगे इनसे मिलने वाले फायदे।

बालों की चमक को बरकरार रखने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

fenugreek for shiny hair

  • कलोंजी 
  • मेथी दाना 
  • सरसों का तेल

मेथी दाना को बालों में लगाने से क्या होता है?

  • यह बालों की खोई हुई चमक को वापिस लाने में सहायता करेगा।  (झड़ते बालों को रोकने का घरेलू नुस्खा)
  • इसमें मौजूद तत्व बालों को सही मात्रा में पोषण देने का काम करते हैं, जो बाद में बालों की ड्राईनेस को कम करने का काम करता है।

बालों में सरसों के तेल को लगाने के फायदे 

  • यह कई तरीके से बालों को फायदे पहुंचाने में मदद करता है।
  • सरसों का तेल बालों को सफ़ेद होने से बचाने में सहायता करता है।

बालों में कलोंजी लगाने के फायदे क्या हैं?

  • बालों में कलोंजी को लगाने से कई फायदे मिलते हैं। 
  • बता दें कि कलोंजी बालों में कंडीशनर का काम करती है और सही तरीके से मॉइस्चराइज करने के काम आती है। 
  • साथ ही बालों की ग्रोथ के लिए भी कलोंजी बेहद फायदेमंद होती है।

इसे भी पढ़ें : Shiny Hair: बालों को चमकदार बनाने का घरेलू उपाय, जानें फायदे और तरीका

बालों की चमक को बरकरार रखने के लिए क्या करें?

shiny hair tips

  • बालों की चमक को बरकरार रखने के लिए सबसे पहले मेथी दाने और कलोंजी को बारीक पीस लें और छान लें।
  • मेथी दाने को छान लेने के बाद इसे करीब 1 से 2 घंटे तक भिगोकर रख दें।
  • इसे सूखाने के बाद आप इसमें 2 चम्मच सरसों के तेल को मिलायें।
  • इन तीनों चीजों को मिक्स करके करीब आधे घंटे के लिए धीमी आंच पर इसे पकने दें।
  • इस तेल के ठंडा हो जाने के बाद आप बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगायें।
  • बालों में करीब 1 से 2 घंटे तक इसे लगा रहने दें। 
  • इसके बाद पानी की मदद से बालों को धो लें।
  • बालों को पानी की मदद से अच्छी तरह से धो लें।
  • लगातार इस नुस्खे का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से आपके बाल कुछ ही दिन में घने और लंबे नजर आएंगे।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

 

अगर आपको बालों को शाइनी बनाने का घरेलू तरीका और इसके फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।