हिंदू धर्म में महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए कई तरह के व्रत रखती हैं। इसी में से एक वट सावित्री का व्रत है। यह व्रत सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस व्रत में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के साथ बरगद पेड़ की पूजा की जाती है। इस व्रत में सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। इस दिन महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूबसूरत मेकअप करती हैं। बहुत सी महिलाओं को मेकअप की खास जानकारी नहीं होती है। जिसकी वजह से लुक खराब हो सकता है।
इस लेख में हम आपको वट सावित्री पर खूबसूरत मेकअप लुक करने का सही तरीका बताएंगे। इन टिप्स की मदद से आप घर पर आसानी से मेकअप कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं मेकअप करने का सही तरीका।
यामी गौतम
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का ये मेकअप लुक वट सावित्री के लिए एकदम परफेक्ट है। इस मेकअप लुक को रिक्रिएट करने के लिए चेहरे को सबसे पहले क्लीन करें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। अब चेहरे पर स्किन टाइप के अनुसार फाउंडेशन लगाएं। ब्यूटी ब्लेंडर से फाउंडेशन को अच्छे से ब्लेंड करें। अगर आपके डार्क सर्कल और चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो कंसीलर लगाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। अब आई मेकअप करें। एक्ट्रेस का लुक रिक्रिएट करने के लिए आप लाइट पिंक आईशैडो लगाएं। इसके बाद लाइनर और मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करें। खूबसूरत लुक के लिए आप लाइट पिंक कलर का ब्लश लगाएं। ब्लश लगाने के बाद रेड लिपस्टिक और रेड बिंदी लगाकर अपने मेकअप लुक को कंप्लीट करें। अब लाल सिंदूर से मांग भरकर सिंपल बन बना लें। लीजिए आपका यामी गौतम लुक तैयार है।
आलिया भट्ट
वट सावित्री का व्रत गर्मियों के मौसम में आता है। इस दिन गर्मी की वजह से मेकअप जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में आप मिनिमल मेकअप ट्राई कर सकती हैं। इस मेकअप को करने के लिए चेहरे पर सबसे पहले मॉइश्चराइजर लगाएं। अब चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर लगाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसके बाद लाइट गोल्डन कलर का आईशैडो लगाएं। इसके बाद लाइनर और मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करें। आलिया भट्ट की तरह क्यूट लुक के लिए लाइट पिंक लिपस्टिक और लो बन हेयर स्टाइल बनाएं।
टिप्सः आलिया भट्ट ने बालों में गजरा लगाया हुआ है। आप गुलाब का फूल भी लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ेंःVat Savitri Vrat 2022: हर सुहागिन को वट सावित्रि पर पहननी चाहिए ये साड़िया, दिखेंगी माधुरी दीक्षित की तरह खूबसूरत
माधुरी दीक्षित
वट सावित्री के दिन माधुरी दीक्षित की तरह खूबसूरत दिखने के लिए आप उनके इस लुक को घर पर आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। मेकअप करने के लिए सबसे पहले फेस वॉश करें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे फाउंडेशन अच्छे से ब्लेंड हो जाता है। कंसीलर और फाउंडेशन लगाने के बाद ब्राउन स्मोकी आई मेकअप करें। अब मोव कलर की लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट कर लें। एक्ट्रेस के हेयरस्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस ने सिंपल बन हेयर स्टाइल बनाकर गजरा लगाया हुआ है।
इसे जरूर पढ़ेंःपार्टी में दिखना है सबसे खास तो अलग अंदाज में लगाएं गोल्ड आईशैडो
मोनालिसा
एक्ट्रेस मोनालिसा का ये लुक वट सावित्री के लिए एकदम परफेक्ट है। एक्ट्रेस के इस लुक को रिक्रिएट करने के लिए फाउंडेशन और कंसीलर का बेस बनाएं। अब लाइट पिंक कलर का आईशैडो लगाएं। इसके बाद लाइनर काजल लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करें। इसके बाद सॉफ्ट पिंक ब्लश लगाएं। रेड बिंदी और लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करें।
टिप्सः एक्ट्रेस ने ओपन वेव हेयरस्टाइल कैरी किया है। आप सिंपल बन हेयरस्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों