
Skincare Tips For Women:हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा बेदाग और खूबसूरत नजर आए, मगर मुंहासे के जिद्दी दाग चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। ऐसे में बाजार में मौजूद महंगी क्रीमें कई बार उतनी प्रभावशाली नहीं रहती हैं, जितना की वह दावा करती हैं। ऐसे में केवल 5 रुपये के बेकिंग सोडा से आप इस समस्या से निजात पा सकती हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी बोल रही हैं। वह कहती हैं, "कई बार मुंहासे तो सूख जाते हैं,मगर जाते-जाते डेड स्किन की लेयर चेहरे पर छोड़ जाते हैं। इसे किसी आम क्रीम या स्क्रब से हटाना असान नहीं होता है। वहीं चुटकीभर बेकिंग पाउडर को लगाने से आप चेहरे को बेदाग बना सकती हैं। दरअसल, बेकिंग सोडा बहुत अच्छा एक्सफोलिएटर होता है। यह त्वचा पर चढ़ी डेड स्किन की परत को रिमूव करता है।"
रेनू हमें बेकिंग सोडा की मदद से चेहरे पर से मुंहासों के दाग हटाने का एक आसान और असरदार नुस्खा भी बताती हैं।
रेनू कहती हैं, " पूरे चेहरे पर आपको बेकिंग सोडा लगाने की जरूरत नहीं है आप केवल इसके पैच लगा सकती हैं, जहां आपको पिंपल के मार्क्स नजर आ रहे हैं।" दरअसल, त्वचा का प्राकृतिक pH लेवल लगभग 4.5 से 5.5 के बीच रहता है। वहीं, बेकिंग सोडा का pH लगभग 9 होता है, यानी यह काफी एलकलाइन होता है। यदि त्वचा पर इसे ज्यादा मात्रा में लगा लिया जाए, इरिटेशन, जलन और ड्राईनेस हो सकती है। इसलिए इसे केवल उतने ही स्थान पर लगाया जाना चाहिए जहां आपको मुंहासे के दाग नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, बेकिंग सोडा को कभी भी आप डायरेक्ट त्वचा पर न लगाएं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आपको मुंहासे के दाग मिटाने के लिए बेकिंग सोडा को कैसे चेहरे पर लगना हैं-

यह भी पढ़ें- बिना केमिकल और बिना खर्च, ये सस्ता और असरदार घरेलू नुस्खा दूर करेगा एक्ने
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।