काले घुटनों के लिए असरदार होंगे ये घरेलू नुस्खे

चेहरे के अलावा शरीर के कुछ हिस्सों पर ध्यान न दिया जाए तो यह काले पड़ने लगते हैं। इसलिए चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर को साफ रखना जरूरी है।

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-10-25, 15:16 IST
dark knee home remedies

अक्सर महिलाओं की यह आदत होती है कि वह अपनी त्वचा पर ज्यादा ध्यान देती हैं, जिसके कारण शरीर के अन्य हिस्से डल पड़ जाते हैं। खासतौर पर कुछ हिस्से काले पड़ने लगते हैं। इनमें घुटने, कोहनी और अंडरआर्म्स शामिल है। इसका मुख्य कारण मेलानिन का अधिक बढ़ना है।

घुटनों का रंग डार्क होने की वजह से महिलाएं शॉर्ट ड्रेस पहनने से भी झिझकती हैं। ऐसे में महिलाएं स्किन व्हाइटनिंग क्रीम का उपयोग करती हैं। हालांकि, आप चाहें तो कुछ नुस्खों को अपनाकर इस समस्या को कम कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके उपयोग से काले घुटने चमकदार हो जाएंगे।

घुटनों का रंग काला क्यों हो जाता है?

  • सही तरह से घुटनों की सफाई ना करने की वजह से यह काल पड़ने लगते हैं।
  • सन के अधिक एक्सपोजर के कारण भी यह समस्या हो सकती है।
  • कई बार दवाइयों के साइड इफेक्ट्स के चलते भी शरीर के कुछ हिस्से काले पड़ने लगते हैं।

आलू का करें इस्तेमाल

how to use potato for dark kneesडार्क स्पॉट्स और झाइयों की समस्या को कम करने के लिए त्वचा पर आलू का उपयोग किया जाता है। यहां तक कि अगर स्किन जल जाए तो ठंडक पहुंचाने और निशान ना रहे इसके लिए भी आलू बेहद फायदेमंद होता है।

आलू में स्किन ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जिसके कारण यब स्किन लाइटनिंग के लिए जाना जाता है। इसलिए अगर आपके घुटने काले पड़ गए हैं तो आप आलू का उपयोग कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 2-3 आलू
  • नींबू की कुछ बूंदें
  • कद्दूकस

क्या करें?

  • सबसे पहले आलू को स्लाइस में काट लें।
  • इसके बाद आलू को कद्दूकस करके इसका रस निकालकर इसमें नींबू की कुछ बूंदें डालें।
  • अब आलू के टुकड़े को घुटने पर कुछ देर रगड़ लें।
  • फिर आलू के रस को घुटने पर कॉटन बॉल की मदद से लगा लें और कुछ देर मसाज करें।
  • करीब 15 मिनट बाद घुटने को ठंडे पानी से साफ कर लें।(काले अंडरआर्म्स के लिए टिप्स)
  • अगर आप रोजाना इस तरह से घुटनों पर आलू लगाएंगी तो यह साफ हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:घुटनों के कालेपन को दूर करने के लिए यह घरेलू उपाय दिखाएगा कमाल

दही से करें घुटनों का कालापन दूर

how to use yogurt for dark kneesदही न केवल त्वचा को नरिश करती है बल्कि क्लींज करने का भी काम करती है। दही से डेड स्किन रिमूव होती है। वहीं दही के साथ सिरका मिलाने से यह प्रभाव को अधिक कर देता है और डिपिग्मेंटेशन में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच दही
  • 1 चम्मच सिरका

क्या करें?

  • एक छोटे से बाउल में 1 चम्मच दही और 1 चम्मच सिरका डालकर मिक्स कर लें।
  • अब इस पेस्ट को घुटनों पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। (हाथों का कालापन कैसे दूर करें)
  • अब सादे पानी से घुटनों को धो लें।
  • दही से बने इस पैक का इस्तेमाल करने से काले घुटने चमकदार हो जाएंगे।
  • घुटनों पर रोजाना इस पेस्ट का उपयोग करें।

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • आपको हमेशा सनस्क्रीन लगानी चाहिए क्योंकि हानिकारक यूवी किरणों के कारण घुटनों का रंग काला पड़ सकता है।
  • काले घुटनों का एक कारण हाइड्रेशन की कमी भी है। इसलिए आपको घुटनों को हमेशा मॉइश्चराइज करना चाहिए।
  • अपनी डाइट पर भी ध्यान दें। ऐसी चीजें खाएं जिनमें विटामिन ए और ई पाया जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP