चेहरे का नूर धीरे-धीरे गायब होने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे पास समय ही नहीं होता कि हम अपने चेहरे का सही तरीके से ध्यान रखें। इसकी वजह से चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल और डलनेस दिखने लगती है। इसके लिए हम महीने में एक बार पार्लर जाते हैं। लेकिन रोजाना स्किन केयर को फॉलो करना भूल जाते हैं। ऐसे में आप वीकेंड पर अपने लिए समय निकालें और घर पर आसानी से बनने वाले फेस पैक को अप्लाई करें।
इससे आपके चेहरे पर मौजूद गंदगी बिल्कुल क्लीन हो जाएगी। साथ ही, आपकी स्किन पर किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। जब भी मुझे समय मिलता है, तो मैं भी इसे जरूर ट्राई करती हूं। चलिए बताते हैं किस तरह के फेस पैक को आप अप्लाई कर सकती हैं।
दही और शहद फेस पैक
चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आप दही और शहद के फेस पैक को अप्लाई करें। इससे चेहरे का नूर दोगुना बढ़ जाएगा।
- इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करें।
- फिर इस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करें।
- इसे 15 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें।
- फिर पानी से चेहरा साफ करके गुलाब जल लगाएं।
- इसे लगाने से चेहरे की डलनेस और डार्कनेस दोनों कम हो जाएगी।
एलोवेरा और शहद का फेस पैक (Aloe Vera And Honey Face Pack)
एलोवेरा जेल और शहद भी आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे भी चेहरे पर मौजूद टैनिंग और ड्राइनेस दूर हो जाएगी।
- इसके लिए आपको फ्रेश एलोवेरा जेल एक कटोरी में लेना है।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच बेसन मिलाना है।
- इसे चेहरे पर लगाएं फिर 15 मिनट के लिए सूखने दें।
- इसके बाद पानी से चेहरे को साफ कर लें।
- इसे लगाने से आपके चेहरे पर मौजूद कालापन कम हो जाएगा।
- इसे आप हर हफ्ते चेहरे पर लगाएं।
एलोवेरा जेल और चंदन फेस पैक
चंदन चेहरे को ठंडक देता है। इसे लगाने से चेहरे पर दाने कम होते हैं। वहीं एलोवेरा जेल लगाने से चेहरा हाइड्रेट रहता है। इसलिए आप इन दोनों चीजों का फेस पैक लगाकर अप्लाई कर सकती हैं।
- इसके लिए एक कटोरी में फ्रेश एलोवेरा जेल लें।
- अब इसमें 1 चम्मच चंदन पाउडर को मिक्स करें।
- फिर थोड़ा सा पानी डालकर इसका पैक बनाएं।
- इसके बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करने दें और सूखने दें।
- जब यह सूख जाए तो पानी से चेहरे को साफ कर लें।
- इसे लगाने से चेहरा का निखार दोगुना हो जाएगा।
इन फेस पैक को हम भी अक्सर घर पर फ्रेश बनाकर लगाते हैं। इससे आपको पार्लर जाकर क्लीनअप करवाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे चेहरे पर निखार आ जाता है। लेकिन अगर आपको स्किन से जुड़ी को प्रॉब्लम है, तो इसके लिए आप एक्सपर्ट से सलाह ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Glowing Skin Care Tips : बना रहेगा त्वचा का ग्लो, अगर इन टिप्स को करेंगी अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें। साथ ही, पैच टेस्ट करना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों