सनस्क्रीन जो हमारी त्वचा को सूरज की बुरी किरणों से बचाती है तो वहीं इसे स्वस्थ रखने का काम भी करती है। बाजार में कई तरह की सनस्क्रीन क्रीम मिलती है जिसका इस्तेमाल महिलाएं अपनी स्किन की केयर करने के लिए करती है लेकिन ये प्रोडक्ट्स इतने महंगे होते हैं जिसकी वजह से हर कोई इन्हें नहीं ले पाता है पर त्वचा को स्वस्थ रखना भी जरुरी है और अब आप घर पर ही सनस्क्रीन क्रीम बना सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही सनस्क्रीन बना सकती हैं। घर पर किस तरह और किन चीजों से सनस्क्रीन क्रीम बनाई जा सकती है इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की जिन्होंने हमें सनस्क्रीन क्रीम बनाने की जानकारी दी है।
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने हमें दो मुख्य चीजों के बारे में बताया है जिनकी मदद से ऑयली स्किन और ड्राई स्किन के लिए सनस्क्रीन बनाई जा सकती है। एक्सपर्ट ने जानकारी दी कि ऑयली स्किन के लिए एलोवेरा जेल की मदद से सनस्क्रीन क्रीम बना सकते हैं तो वहीं पपीता जेल की मदद से ड्राई स्किन के लिए सनस्क्रीन क्रीम बनाई जा सकती है।
एलोवेरा जेल में एंटी-सेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद है, जहां एलोवेरा जेल का इस्तेमाल चेहरे पर ग्लो लाने और ड्राईनेस को खत्म करने के काम आता है तो वहीं एलोवेरा जेल का उपयोग सनस्क्रीन क्रीम बनाने के लिए भी कर सकती हैं। वहीं पपीते में एंटीऑक्सीडेंट और बायो फ्लेवोनोइड होते हैं जो त्वचा को साफ करने और मुहांसों को दूर करने में मदद कर सकते हैं और पपीता जेल के इस्तेमाल से घर पर ही सनस्क्रीन क्रीम बनाई जा सकती है।
एक्सपर्ट ने बताया कि ऑयली स्किन के लिए एलोवेरा जेल में गुलाब जल, विटामिन-ई कैप्सूल को मिलाकर सनस्क्रीन क्रीम बनाई जा सकती है। वहीं एक्सपर्ट ने भी बताया कि ड्राई स्किन के लिए पपीता जेल में गुलाब जल, विटामिन-ई कैप्सूल को मिलाकर सनस्क्रीन क्रीम बना सकते हैं। वहीं इन सनस्क्रीन क्रीम को घर में बनाकर बाजार मिलने वाली सनस्क्रीन क्रीम की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।
नोट : इस आर्टिकल में बतायी गयी चीजों का इस्तेमाल करने से 24 घंटे पहले स्किन पैच टेस्ट करवा लें।
अगर आपको हमारी ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें।ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।