herzindagi
image

Hair Care Tips:प्याज के रस में कभी भी मिलाकर न लगाएं ये चीजें, बाल हो जाएंगे खराब

 हमारे बाल बहुत जरूरी होते हैं। इससे हमारी पर्सनेलिटी का पता चलता है। इसी वजह से सबसे ज्यादा लोग इसी का ध्यान रखते हैं, ताकि वो अच्छे दिख सके। लेकिन कई बार ऐसी गलती भी कर जाते हैं, जिसकी वजह से ये बाल बिल्कुल खराब हो जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप सही चीजों को बालों में लगाएं।
Editorial
Updated:- 2024-11-08, 16:19 IST

चेहरे का मेकअप हो या कपड़े पहनने के बाद तभी अच्छे लगते हैं, जब हम अच्छा सा हेयर स्टाइल क्रिएट करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी वजह से हमारा लुक पूरी तरह से बदल जाता है। इसके लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ताकि बाल हेल्दी नजर आएं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हम गलती से कुछ ऐसी चीजों को बालों में लगा लेते हैं, जिसकी वजह से बाल खराब होने लगते हैं। प्याज का रस उसमें से एक है।

ऐसा कहा जाता है कि बालों को हेल्दी रखने के लिए इसे लगाया जाता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिसके साथ अगर आप इसका इस्तेमाल करेंगी तो बाल खराब हो जाएंगे। डॉक्टर आंचल की शेयर की गई वीडियो में आपको इसकी सारी जानकारी मिल जाएगी। चलिए बताते हैं उन चीजों के बारे में जिनका इस्तेमाल आपको नहीं करना चाहिए।

प्याज और नींबू के रस को न मिलाएं

Hair fall problem (2)

अक्सर हम ऐसे नुस्खों को ट्राई कर लेते हैं, जिसकी वजह से बाल खराब होने लगते हैं। इसमें से एक ये है। प्याज के रस के साथ कभी भी नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। प्याज का रस और नींबू का रस दोनों ही अम्लीय होते हैं। इन्हें मिलाने से बालों में ड्राईनेस और रूसी की समस्या होने लगती है। आपको इन दोनों चीजों को साथ में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट भी इसके इस्तेमाल को मना करते हैं।

केमिलक युक्त प्रोडक्ट न लगाएं

Onion juice

अगर आप बालों में प्याज के रस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसके साथ केमिकल युक्स प्रोडक्ट को बिल्कुल भी न लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे बाल खराब हो जाएंगे। इससे बालों का टूटना भी शुरू हो जाएगा। साथ ही, बालों में जलन होने लगेगी। इससे बेहतर है कि आप कुछ समय बाद इसे लगाएं, ताकि बालों को नुकसान न हो।

इसे भी पढ़ें: Hair Loss : प्याज के रस के  उपाय से बाल झड़ना होंगे कम, एक्सपर्ट से जानें कैसे

ज्यादा गर्म तेल के साथ न करें प्याज के रस का इस्तेमाल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Aanchal Panth I Dermatologist (@dr.aanchal.md)

बालों की मसाज करने के लिए अक्सर हम गर्म या गुनगुने तेल का इस्तेमाल करते हैं। इसकी वजह से बालों के स्कैल्प को पोषण मिलता है। लेकिन अगर आप बालों में प्याज के रस से मसाज कर रही हैं, तो तेल का इस्तेमाल न करें। इससे बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। क्योंकि प्याज का रस ठंडा और तेल गर्म होता है।

इसे भी पढ़ें: Expert Tips: प्याज के रस के साथ एलोवेरा जेल मिलाकर बालों में लगाने से होंगे 3 फायदे

एक्सपर्ट की बातों का ध्यान रखकर ही अपने बालों में प्याज के रस का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल ही, हेल्दी नजर आएगे। साथ ही, आपको बार-बार ट्रीटमेंट के लिए भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नोट : बालों में किसी भी चीज को लगाएं पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।