कुछ समय से बोल्ड लिपस्टिक काफी ट्रेंड में है। इन बोल्ड लिपस्टिक में अलग-अलग कलर शामिल है। साथ ही ब्लू, ब्लैक और फॉरेस्ट ग्रीन जैसे रंगों को जल्द ही बोल्ड लिपस्टिक पसंद के रूप में देखा जाने लगा है। ये लिपस्टिक देखने में भी काफी अच्छी लगती है। आपको भी इसी तरह के अन्य 10 बोल्ड लिपस्टिक शेड्स को अपनी मेकअप किट में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये बोल्ड लिपस्टिक शेड्स।
अपने मेकअप किट में इन 10 बोल्ड लिपस्टिक शेड को जरूर शामिल करें
- Hema Pant
- Editorial
- Updated - 27 Dec 2021, 16:12 IST
1 डार्क ब्राउन
डार्क ब्राउन शेड भी देखने में काफी अच्छा लगता है। साथ ही यह शेड आपको बोल्ड लुक भी देगा। डार्क ब्राउन शेड ज्यादातर स्किन टाइप पर सूट करता है। डार्क ब्राउन लिपस्टिक शेड को आप डे पार्टी में लगा सकती हैं। ये लिपस्टिक शेड आपके लुक को एलिगेंट बनाएगा।
10 डार्क पिंक शेड
यदि आप चाहती हैं कि आपके होंठ बार्बी की तरह दिखें तो इसके लिए डार्क पिंक शेड कलर की लिपस्टिक लगाएं। ये डार्क पिंक लिपस्टिक शेड ब्रंच डेट के लिए अच्छा ऑप्शन है। साथ ही आप आपको अपनी मेकअप किट में इस लिपस्टिक शेड को जरूर शामिल करना चाहिए।
2 वैंटाइन फ्यूशिया
वैंटाइन फ्यूशिया लिपस्टिक कलर को अपने मेकअप किट में जरूर शामिल करें। यह लिपस्टिक शेड वाइब्रेटिंग लुक देती है। इस लिपस्टिक शेड को ब्लश और आईशैडो के रूप में लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नाइट पार्टी के लिए ये लिपस्टिक शेड एक दम ऑप्शन बेस्ट है।
3 लाइट पर्पल शेड
शायद आपको याद होगा कि ऐश्वर्या राय ने कान्स रेड कार्पेट पर अपनी पर्पल लिपस्टिक से इंटरनेट पर आग लगा दी थी। यह पर्पल शेड आपके लुक बोल्ड स्टेटमेंट देगा। आपको इस बोल्ड शेड की लिपस्टिक को अपने मेकअप किट में जरूर शामिल करना चाहिए।
4 रूज ऑरेंज शेड
बोल्ड लिपस्टिक में रूज ऑरेंज शेड काफी ट्रेंड में है। इसका एक स्ट्रोक ही काफी है। अगर आप बोल्ड लिपस्टिक कलेक्शन रखना चाहती हैं तो इसे अपनी मेकअप किट में जरूर शामिल करें। फेयर कलर वाली लड़कियों पर यह बोल्ड शेड काफी अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: ब्रांडेड लिपस्टिक में भी नहीं मिलता परफेक्ट लुक, कुछ इस तरह चुनें एक परफेक्ट लिपस्टिक
5 डार्क पर्पल शेड
पर्पल शेड बोल्ड लिपस्टिक भी आपके लुक को पूरा चेंज कर देगी। आपको पर्पल शेड के कई लिपस्टिक शेड बाजार में आसान मिल जाएंगे। आप चाहें तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। पर्पल शेड आपके लुक को बोल्ड कर देगा। आप किसी भी डे पार्टी में इस शेड की लिपस्टिक को लगा सकती हैं। साथ ही ये शेड त्वचा को प्राकृतिक निखार देता है और इंडियन स्किन टोन के लिए बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें: अपनी स्किन टोन के अनुसार इस तरह चुनें सही पिंक लिपस्टिक
6 पैक्यूलियर पिंक
पैक्यूलियर पिंक कलर भी बोल्ड शेड लिपस्टिक में शामिल है और पूरी तरह से बॉस लेडी वाइब्स देता है। इस खूबसूरत लिपस्टिक के इफेक्ट को बढ़ाने के लिए मिनिमल मेकअप करें। कोई एक्सट्रा ग्लैम की जरूरत नहीं है। सिर्फ बीबी क्रीम और मस्कारा के साथ बोल्ड पैक्यूलियर पिंक लिपस्टिक लगाएं।
7 ब्लैक लिपस्टिक
शायद आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है कि ब्लैक लिपस्टिक लगाना अब सामान्य बात हो गई है। आपने पॉप स्टार रिहाना को ब्लैक लिपस्टिक लगाए हुए जरूर देखा होगा। अगर आप भी यूनिक दिखना चाहती हैं तो ब्लैक लिपस्टिक आपके लिए एकदम बेस्ट रहेगी।
8 मरून लिपस्टिक शेड
मरून लिपस्टिक शेड भी बोल्ड लिपस्टिक की लिस्ट में शुमार है। इस कलर की लिपस्टिक ज्यादातर स्किन टाइप पर अच्छी लगती है। आप भी मरून लिपस्टिक को बोल्ड स्टेटमेंट के लिए यूज कर सकती हैं। साथ ही नाइट पार्टी के लिए भी आप मरून लिपस्टिक लगा सकती हैं।
9 वॉयलेट विक्सेन
अगर आप डार्क और बोल्ड लिपस्टिक की तलाश में हैं तो आपको वॉयलेट विक्सेन शेड खरीदना चाहिए। यह शेड आपको ऑनलाइन या मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। ये वॉयलेट विक्सेन शेड लिपस्टिक आपको बोल्ड लुक देगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।