बड़ी आंखों पर मेकअप करते वक्त इन टिप्स को करें फॉलो

अगर आपकी आंखें बड़ी हैं तो आपको लाइट कलर्स के आई शैडो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-01-07, 14:57 IST
tips for bigger eyes in hindi

आंखें दिल का हाल बयां करती हैं। यह बात सच है। आंखों की खूबसूरती को बयां करने के लिए कई गाने भी बन चुके हैं। सभी की आंखों का साइज अलग-अलग होता है। ऐसे में आपको इसी अनुसार मेकअप भी करना चाहिए। मेकअप करते वक्त थोड़ी सी भी लापरवाही लुक्स को बिगाड़ देती है।

खासतौर जब आप आंखों पर मेकअप करने की सोच रहीं हों तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्या आपकी भी आंखें बड़ी हैं? बड़ी आंखों पर लाइनर, मस्कारा और आईशैडो लगाने का भी एक तरीका होता है। आपको पता होना चाहिए कि कौन से शेड आपकी आंखों को और सुंदर बनाएंगे । आज इस आर्टिकल में हम आपको बिग आईज के लिए मेकअप टिप्स बताएंगे।

आईब्रो पर दें ध्यान

easy tips for big eyesयह बात हम सभी जानते हैं कि आईब्रो के कारण हमारी खूबसूरती प्रभावित होती है। इसलिए खासतौर पर जब आपकी आंखें बड़ी हैं तो आपको शेप पर ध्यान देना चाहिए। आइब्रो की शेप ज्यादा पतली और मोटी नहीं होनी चाहिए। इससे आपका आई मेकअप खराब लगेगा।

डार्क शेड्स आईशैडो

know some tips for bigger eyesबड़ी आंखों पर मेकअप करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आईशैडो के कलर्स भी मायने रखते हैं। अगर आपकी बड़ी हैं तो लाइट शेड्स का इस्तेमाल न करें। बोल्ड आई मेकअप करें। बड़ी आंखों के लिए डार्क आई शैडो का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें : आंखें हैं सेंसिटिव तो मेकअप करते समय गलती से भी न भूलें ये चीजें

डार्क ब्राउन शेड चुनें। इसे चॉकलेट और ब्लैक कलर के साथ ब्लेंड करें, लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि दोनों शैडो का कितना इस्तेमाल करना है। ज्यादा ऊपर तक आई शैडो न लगाएं। ऐसा करने से आपकी आंखें पांडा जैसी लगेंगी।

पलकें

know some tips for bigger eyes in hindiबड़ी आंखों पर लंबी पलकें अच्छी लगती हैं, लेकिन अगर आपकी पलकें छोटी हैं तो निराश न हो। आप मस्कारा की मदद से लंबी लैशेज पा सकती हैं। एक आम गलती जो हम सभी करते हैं कि मस्कारा लगाने से पहले ब्रश को साफ नहीं करते हैं। कई बार ब्रश के कारण भी लैशेज बेहद बेकार नजर आती हैं। मस्कारा को ऊपर की ओर लगाएं। आपको आईलैश कर्लर खरीदना चाहिए। अपर और लोअर दोनों लैशेज पर मस्कारा लगाना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP