खूबसूरती के लिए हेल्दी स्किन बेहद जरूरी होती है। और स्किन को हेल्दी और कोमल बनाये रखने में एक्सफोलिएशन आपकी हेल्प करता है। लेकिन एक्सफोलिएशन के लिए स्पा और मसाज सेंटर जाना जेब पर बहुत भारी पड़ता है। और हर महिला ऐसा करना पसंद नहीं करती है। तो फिर आखिर क्या किया जाए?
ऐसा नहीं है कि जो महिलाएं महंगे ब्यूटी पार्लर में नहीं जाती वे खूबसूरती से महरूम ही रहती हैं। बल्कि वह नेचुरल तरीके से एक्सफोलिएशन कर खुद को सुंदर बना लेती हैं। जी हां एक्सफोलिएशन के लिए स्क्रब की बात आती है तो महंगे बॉडी स्क्रब की तरह मिट्टी के पैक, घर में बने शुगर के स्क्रब एक्सफोलिएशन, मॉइस्चराइजिंग, क्लीजिंग के रूप में शानदार तरीके से काम करते हैं। आइए जानें एक्सफोलिएशन के लिए आप घर में शुगर स्क्रबब कैसे बना सकती हैं।
शुगर से बने स्क्रब स्किन के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। इनसे एक्सफोलिएशन और मॉइस्चराजिंग दोनों किया जा सकता हैं। चीनी में ग्लाइकोलिक जैसे उपयोगी तत्व होते हैं। ग्लाइकोलिक गंदगी और डेड स्किन सेल्स हटाने का काम करता है। केमिकल युक्त स्क्रब से आपकी स्किन छिल भी सकती है, लेकिन इस घरेलू प्रोडक्ट के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं आती। यह स्किन के पोर्स को खोलने में बहुत प्रभावी होते है। चीनी मोटी और आकार में बड़ी होने के कारण प्रभावी तरीके से त्वचा एक्सफोलिएशन में हेल्प करती है।
Read more: घर पर बनाएं Lip Scrub, होठों का कालापन होगा दूर
बॉडी स्क्रब आमतौर पर बहुत महंगे आते हैं। और लेकिन जरूरी नहीं है कि आपको इसे अन्य ब्रांडों और दुकानों से खरीदना चाहिए। 4 आसान चरणों में, आप घर पर ही शुगर स्क्रब तैयार कर सकती हैं।
आप चाहे तो वेजिटेबल ऑयल, बेबी ऑयल और एलोवेरा ऑयल आदि में से कोई भी ऑयल ले सकती हैं। इसके अलावा आपको आधा बड़ा चम्मच एसेंशियल ऑयल जैसे रोज ऑयल, लैवेंडर ऑयल, चंदन ऑयल और वेनिला ऑयल की जरूरत होती है।
Read more: घर पर ही बनाएं चॉकलेट स्क्रब और फेस पैक, पाएं दमकती हुई त्वचा
आपका शुगर स्क्रब इस्तेमाल के लिए तैयार है, अब इसे आप किसी साफ और सुंदर प्लास्टिक जार में स्टोर करें। घर में बने शुगर स्क्रब से किसी भी तरह के साइड इफेक्ट, एलर्जी या अन्य जोखिम नहीं होते हैं। थोड़ा सा शुगर स्क्रब लेकर इसे अपनी बॉडी पर रगड़ें और ठंडे पानी से धो लो। और दिन भर, सॉफ्ट, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन का मजा लें सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।