मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। चाहे वो पार्टी मेकअप हो या फिर ऑफिस मेकअप। लेकिन इन्हें करने का तरीका सबका अलग-अलग होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बोल्ड मेकअप हम पार्टी में करना पसंद करते हैं वहीं लाइट या फिर न्यूड मेकअप को हम ऑफिस में करना पसंद करते हैं। लेकिन सारे लुक को पूरा करने में अहम रोल निभाती है लिपस्टिक इसके इस्तेमाल से सिर्फ होंठ ही सुंदर नहीं दिखाई देते हैं बल्कि आपका पूरा लुक चेंज हो जाता है। खासकर ऑफिस लुक के लिए हमें अच्छी और परफेक्ट लिपस्टिक को ट्राई करना चाहिए जिसको लगाकर एक प्रोफेशनल लुक क्रिएट हो सके।
ऑफिस के लिए ट्राई करें बेरी कलर लिपस्टिक
अगर आप ऑफिस लुक के लिए लिपस्टिक कलर को सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप बेरी शेड लिपस्टिक को लगा सकती हैं। इस तरीके के शेड काफी सुंदर लगते हैं खासकर फेयर स्किन टोन पर। ऐसे में आपको भी इन्हें एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। इसमें आप मैट और ग्लॉसी लिपस्टिक के ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें की जब आप इस शेड को लिप्स पर लगाएं तो इसके साथ आई मेकअप को लाइट रखें। इससे आपका लुक बिल्कुल सटल रहेगा।
ऑफिस के लिए ट्राई करें रेड कलर लिपस्टिक
कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें रेड कलर लिपस्टिक शेड (लिपस्टिक शेड फॉर स्किन टोन) ट्राई करना पसंद होता है आप इसे भी ऑफिस लुक के साथ ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग कलर ऑप्शन मिल जाएंगे जैसे- ब्लड रेड, टोमेटो रेड, चेरी रेड और हॉट रेड लिपस्टिक। इस तरीके के शेड भी ऑफिस में ट्राई किए जा सकते हैं। इसके साथ आपको लाइट मेकअप करना है। इस तरह के लिप शेड आप चाहे तो ऑफिस पार्टी के लिए भी ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: अपने मूड के हिसाब से लगाएं ये लिपस्टिक शेड्स
टिप्स: आप इसमें मैट और ग्लॉसी दोनों तरीके की लिपस्टिक को ट्राई कर सकती हैं।
नेचुरल पिंक लिपस्टिक
ऐसा जरूरी नहीं की आप ब्राइट कलर को ही लिप्स पर अप्लाई करें। आप पिंक शेड लिपस्टिक को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की लिपस्टिक को आप किसी भी ऑफिस वियर के होंठों पर अप्लाई कर सकती हैं। इसके साथ आप अपनी आई मेकअप को बोल्ड कर सकती हैं ताकि लुक परफेक्ट लगे। आप इसमें नेचुरल पिंक, डार्क पिंक वैगहरा कलर को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के कलर आपको आसानी से मार्केट और ऑनलाइन मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: हर ड्रेस से मैच होंगी ये न्यूट्रल कलर लिपस्टिक, आप भी करें ट्राई
आप इस तरीके की लिपस्टिक शेड को आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे लुक परफेक्ट भी बनता है और खूबसूरत भी नजर आती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों