अगर आपके ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कोई सबसे जरूरी चीज है तो वो है- lipstick. Lipsticks एक एक्सप्रेसिव प्रोडक्ट है जिसके कारण इसे हर महिला यूज़ करती है। लिपस्टिक का इस्तेमाल वो महिला भी करती है जो मेकअप जनरली कैरी नहीं करती। लिपस्टिक कई बार महिलाओं के mood को भी एक्सप्रेस करने का काम करती है। जिसके कारण ये हर महिला के drawer में जरूर रहती है।
अगर lipstick के शेड्स की बात की जाये तो इसमें समय-समय पर बदलाव आते रहे हैं। लेकिन लिपस्टिक की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे लगाने के लिए किसी विशेष तरह के रुल को फॉलो करने की जरूरत नहीं होती। इसका केवल एक ही रुल है- इसे अच्छे से लगाया जाए। लेकिन कई बार ये अच्छे से लगाने के बावजूद भी महिलाओं को उनका मनचाहा लुक नहीं देती। ऐसा लिपस्टिक के उनकी पर्सनेलिटी पर सूट ना करने के कारण होता है। कई बार लिपस्टिक राशि के साथ मेल ना खाने की वजह से भी पर्सनेलिटी के साथ सूट नहीं करती। इसलिए अपनी राशि के अनुसार अपना लिपशेड चुनें और दिखें ब्यूटी क्वीन। Herzindagi आपको बतायेगी की आपको अपनी राशि के हिसाब से कौन-सी lipstick choose करनी चाहिये।