Latest Mehndi Or Henna Design 2019: मेहंदी के मनमोहक और नए डिजाइंस

मेहंदी लगाने का शौक रखती हैं तो जाहिर है कि हर मौसम में आप मेहंदी के नए डिजाइन तलाश करती रहती होंगी। चलिए इसमें हम आपकी मदद करते हैं। 

Bollywood Style Mehendi Designs

जब सजने-संवरने की बात आती है तो महिलाएं इस काम में सबसे आगे होती हैं। महिलाओं का सोलह श्रृंगार भी काफी फेमस है। मगर, यह श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा है। हाथों में जब तक मेहंदी नहीं रचती श्रृंगार आधूरा ही माना जाता है। महिलाएं भी हर तीज त्योहार में हाथों पर मेहंदी जरूर लगवाती हैं। मगर, महिलाओं को हमेशा मेहंदी के नए डिजाइंस की तलाश रहती है। इसके लिए वह इंटरनेट और इंस्‍टाग्राम खंगालती रहती हैं। मेहंदी के डिजाइंस हर मौसम, त्योहार और अवसर के हिसाब से बदलते रहते हैं। फिलहाल एक बार फिर त्योहारों का मौसम आ गया है और इस त्योहार पर मेहंदी के कौन से डिजाइंस इन हैं। चलिए हम आपको बताते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Mehendi Fashion: काली नहीं सफेद मेहंदी का है ट्रेंड, देखें लेटेस्ट डिजाइन

Mehendi Designs For Festivals

जाल वर्क

आजकल जाल वर्क वाली मेहंदी का खूब ट्रेंड है। मेहंदी की यह डिजाइन बहुत जल्दी हाथों पर लग जाती हैं। इसके लिए अगर आपके हाथ सधे हुए हैं तो आपको पूरा हाथ कवर करने में मुश्किल से 5 से 10 मिनट ही लगेगा। जाल वर्क वाली डिजाइन कई तरह से बनाई जा सकती है। आप इसके साथ लड़ी डिजाइन और बूंदी डिजाइन को मिक्स कर सकती हैं। दोनों का कॉम्बीनेशन बहुत ही सुंदर नजर आता है। अगर आपको हाथों को भरा-भरा लुक देना है और ज्यादा देर बैठ कर आप मेहंदी नहीं लगवा सकतीं तो आप जाल वर्क वाली डिजाइन को चुन सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: मेहंदी के फीके पड़े रंग को हथेली से इन घरेलू तरीकों से छुड़ाएं

New Heena Designs

व्हाइट हिना

आपने ब्लैक हिना, रेड हिना तो देखी होगी मगर, अब फैशन व्हाइट हिना का है। इसके लिए आपको वास्तविक मेहंदी की जगह स्किन फ्रेंडली कलर्स का यूज करना होता है। इसके लिए आप एक्रैलिक कलर्स जिन्हें फैब्रिक पेंट भी कहा जाता है। उसे इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको व्हाइट हिना किट बाजार में या ऑन लाइन आसानी से मिल जाएगी। आपको इस कलर से मेहंदी की तरह हाथों में डिजाइन बनाने हैं। इसके बाद आप इसे स्पार्कल और सीक्वेंस से सजा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी आपके एथनिक आउटफिट के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट में भी अच्छी लगेगी। यह मेहंदी आसानी से हाथों से छुड़ाई भी जा सकती है।आप बाजार से कम दामों में यहां से मेहंदी खरीद सकती हैं

 Mehendi Designs

डिजाइनर मेहंदी

मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइंस में एक नया ट्रेंड मेहंदी को डेकोरेटिव चीजों से सजाना भी आ गया है। इसके लिए आप मेहंदी की कोन से पहले अपनी मर्जी की डिजाइन लगवा लें। आप चाहे गुजराती, माड़वाड़ी या फिर अरबी कोई भी डिजइन हाथों पर लगा सकती हैं। इसके बाद जब आपकी मेहंदी रचने लगे तो आपको उसे मोती, सीक्वेंस और जर्कन से डेकोरेट करना चाहिए। आजकल ज्वैलरी के हिसाब से भी मेहंदी के डिजाइन बनाए जाते हैं। अगर आप को हाथों में डिजइनर अंगूठी, ब्रेस्लेट या फिर हथफूल पहनना है तो उसके हिसाब से आप मेहंदी के डिजाइंस्को कस्टेमाइज कर सकती हैं।

बोल्ड डिजाइंस

अगर आपको हाथों में डार्क मेहंदी पसंद है साथ ही आप महीन मेहंदी लगवाने के लिए देर तक बैठ नहीं सकतीं तो आपको बोल्ड डिजाइन वाली मेहंदी लगवानी चाहिए। यह मेहंदी आपके हाथों को भरा-भारा लुक भी देगी और आपको इस मेहंदी के डिजइन को लगवाने के लिए बहुत देर भी नहीं लगेगी।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP