मेकअप करते हुए परफेक्ट लुक पाने के लिए आपको कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान देना पड़ता है। सिर्फ अच्छी क्वालिटी का मेकअप ही आपकी खूबसूरती को नहीं बढ़ाता, बल्कि आपको उसे सही तरह से अप्लाई करना भी आना चाहिए। मेकअप प्रॉडक्ट के अलावा एप्लीकेशन प्रॉडक्ट जैसे स्पॉन्ज व ब्रश आदि का होना भी उतना ही जरूरी है। इतना ही नहीं, अलग-अलग मेकअप प्रॉडक्ट्स को डिफरेंट एप्लीकेशन टूल्स की मदद से अप्लाई किया जाता है। अगर आपका टूल सही नहीं है तो फिर आपका मेकअप भी फेस पर अच्छी तरह ब्लेंड नहीं हो सकता और आपको एक नेचुरल और फ्लॉलेस लुक नहीं मिलेगा। मेकअप करते हुए ब्लश आपको एक फ्रेश लुक देता है। कई बार आप पाउडर ब्लश को यूज करती हैं तो कभी क्रीम ब्लश। जहां पाउडर ब्लश को अप्लाई करने का तरीका अलग होता है तो वहीं क्रीम ब्लश को डिफरेंट तरीके से अप्लाई किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको क्रीम ब्लश अप्लाई करने के एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग तरीके बता रहे हैं, जो आपको एक ग्लोइंग लुक देने मं मदद करेंगे-
इसे जरूर पढ़ें: मोगरे के फूल से बने फेस पैक से चेहरे पर आ जाए अनोखी चमक और निखार
पहला तरीका
क्रीम ब्लश को अप्लाई करने का सबसे आसान तरीका है उंगलियों का इस्तेमाल करना। पाउडर ब्लश (ब्लश लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान) को गलती से भी उंगली की मदद से अप्लाई नहीं करना चाहिए। जबकि क्रीम ब्लश को उंगली की मदद से लगाया जा सकता है। दरअसल, उंगलियों से निकलने वाली गर्मी आपके चेहरे में मौजूद उत्पाद को पिघला देती है और आपको इससे एक नेचुरल फिनिश लुक मिलता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आप अपनी उँगलियों को सीधे प्रॉडक्ट में न डुबोएँ। इसके बजाय आप अपने चेहरे पर प्रॉडक्ट को अप्लाई करने के लिए एक ब्रश का उपयोग करें और फिर अपनी उंगलियों से टैपिंग मोशन से ब्लेंड करें।
दूसरा तरीका
क्रीम ब्लश को अप्लाई करने का दूसरा तरीका है ब्रश का इस्तेमाल करना। आप स्टीपलिंग ब्रश की मदद से क्रीम ब्लश (ब्लश को कैसे करें ठीक) अप्लाई कर सकती हैं। वैसे तो स्टीपलिंग ब्रश आमतौर पर फाउंडेशन लगाने के लिए उपयोग किया जाता है, लेकिन जब क्रीम ब्लश लगाने की बात आती है तो यह वास्तव में अच्छी तरह से काम करता है। बस ब्रश पर थोड़ा सा प्रॉडक्ट ले लें और फिर इसे अपने गाल के एप्पल पर लगाएं। आखिरी में आप इसे सर्कुलर मोशन में ब्लेंड करें।
तीसरा तरीका
क्रीम ब्लश को अप्लाई करने का तीसरा और आखिरी तरीका है मेकअप स्पॉन्ज का इस्तेमाल करना। यह उसी तरह से काम करता है जैसे आपकी क्रीम या लिक्विड फाउंडेशन। बस मेकअप ब्रश का उपयोग करके अपने गालों पर क्रीम ब्लश (ब्लश के बिना मेकअप किट अधूरी, जानिए क्यों) को अप्लाई करें। उसके बाद आप मेकअप स्पंज का उपयोग करके इस क्रीम ब्लश को अच्छी तरह ब्लेंड करें। आप डैब डैब करते हुए ऐसा कर सकती हैं। आखिरी में आपको एक परफेक्ट स्मूद फिनिश लुक मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: आई मेकअप को बनाना है परफेक्ट तो कुछ इस तरह चुनें आई ब्रो पेंसिल
इस लेख को पढ़ने के बाद यकीनन आपको क्रीम ब्लश अप्लाई करने में मुश्किल नहीं आएगी। क्योंकि अब आप कई तरीके से क्रीम ब्लश अप्लाई कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों