एनिमल प्रिंट हमेशा से ही फैशन ट्रेंड में रहे हैं। भले ही बात फिर कपड़ों की हो, एसेसरीज की या फिर फुटवियर की। आपने भी अपने स्टाइल में टाइगर प्रिंट से लेकर स्नेक प्रिंट तक को कभी ना कभी कैरी किया होगा। लेकिन अगर अब आप थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं और कुछ नया करना चाहती हैं तो ऐसे में आप Cow Print को अपने स्टाइल में जगह दें। जी हां, यह एक बेहद ही ब्यूटीफुल प्रिंट लुक है जिसे किसी भी तरह कैरी किया जा सकता है। लेकिन नेल्स पर इसका एक अलग ही लुक देखने को मिलता है। Cow Print नेल आर्ट डिजाइन को इस साल ग्लोबली काफी पसंद भी किया जा रहा है तो क्यों ना ऐसे में आप एक ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक पाने के लिए Cow Print को अपने नेल्स पर उकेरें। हालांकि अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप Cow Print नेल आर्ट डिजाइन को किस तरह बनाएं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ बेहतरीन Cow Print नेल आर्ट डिजाइन्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी यकीनन काफी पसंद आएंगे और फिर आप भी इसे अपने स्टाइल का हिस्सा बना पाएंगी-
दें आर्टिस्टिक लुक
जब Cow Print नेल आर्ट डिजाइन की बात हो रही हैं तो इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि आपको अपने नेल्स को केवल एक ही तरह से डिजाइन करना है। आप इसमें काफी कुछ करके एक आर्टिस्टिक लुक दे सकती हैं। आप चाहें तो दो नेल्स पर गाय का एनिमल प्रिंट उकेरें और किसी फिंगर पर ग्लिटर व स्ट्राइप्स बनाएं। (ब्लू नेल आर्ट डिजाइन) इसके अलावा, आप इसमें नेल ज्वैलरी या स्टिकर्स को भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह आप अपने नेल्स को एकदम डिफरेंट डिजाइन दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक
प्ले विद कलर्स
वैसे जब भी Cow Print नेल आर्ट की बात होती है तो सबसे पहले व्हाइट एंड ब्लैक कलर का ही ख्याल मन में आता है। लेकिन अगर आप अपने नेल आर्ट लुक को थोड़ा डिफरेंट बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप कलर्स के साथ प्ले कर सकती हैं। मसलन, आप ब्लैक की जगह कॉफी कलर यूज कर सकती हैं। (ब्लैक नेल आर्ट डिजाइन्स) इसके अलावा अगर आप चाहें तो पिंक या अन्य कलर को भी अपने मेनीक्योर में शामिल कर सकती हैं।
वन फिंगर लुक
इस तरह अगर आप नेल आर्ट डिजाइन बनाती हैं तो आप सिर्फ एक ही फिंगर पर Cow Print नेल आर्ट डिजाइन बनाएं। अन्य फिंगर्स पर आप अपनी पसंद से डिफरेंट डिजाइन बना सकती हैं या फिर किसी बोल्ड कलर को अप्लाई कर सकती हैं। इससे यह देखने में काफी अच्छा लगता है। इसके अलावा अगर आप चाहें तो इसमें नेल ज्वैलरी को भी शामिल कर सकती हैं।(बटरफ्लाई नेल आर्ट डिजाइन)
इसे भी पढ़ें:यह नेल आर्ट आईडिया आपके डल नेल्स को बनाएंगे brighten up
बेसिक और ब्यूटीफुल लुक
नेल आर्ट का यह डिजाइन बेसिक होने के बावजूद भी बेहद ब्यूटीफुल लग रहा है। ऐसे में अगर आप भी Cow Print को एक बेसिक तरीके से बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप थोड़ा सा इसे अपग्रेड कीजिए। मसलन, आप रिंग फिंगर पर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगा सकती हैं। (ग्रीन नेल आर्ट डिजाइन) इसी तरह अंगूठे पर आप Cow Print बनाने की जगह उस पर सिंपल नेलपेंट लगाएं या फिर अगर आप चाहें तो वहां पर गाय का प्यारा सा फेस भी बना सकती हैं। यह देखने में बेहद ही ब्यूटीफुल लगेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@beautyandu.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों