
ऐसी बहुत सी लड़कियां होती हैं, जो हर दिन एक न्यू हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं, लेकिन उन्हें तरह-तरह के हेयरस्टाइल बनाना नहीं आता है। इतना ही नहीं, ब्रेडिंग आदि में भी उन्हें परेशानी होती हैं। वहीं जिन लड़कियों को हेयरस्टाइल बनाना आता भी है, वह भी समय की कमी के चलते तरह-तरह के हेयरस्टाइल नहीं बना पाती हैं। हो सकता है कि आपका नाम भी ऐसी ही लड़कियों की लिस्ट में शुमार हो और आप आसान व क्यूट ही नहीं, बल्कि एक क्विक हेयरस्टाइल की तलाश में हों।
ऐसे में आप हेयरपिन की मदद से कुछ हेयरस्टाइल बना सकती हैं। हेयर पिन की मदद से बनने वाले यह हेयरस्टाइल कुछ ही सेकंड्स में बन जाते हैं। इसलिए आप केजुअल्स से लेकर पार्टी व ऑफिस आदि में इन हेयरस्टाइल्स को बेहद आसानी से बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हेयरपिन की मदद से बनने कुछ आसान हेयरस्टाइल्स आपके बता रहे हैं-

यह आपको एक यंग लुक देता है और डेली यूज से लेकर पार्टीज तक में आप इस हेयरस्टाइल को बेहद आसानी से बना सकती हैं। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले बालों को कॉम्ब करके मिडिल पार्टिंग करें। अब हेयर स्ट्रेटनर की मदद से बालों को वेव्स लुक दें। इसके बाद आप पिन को क्रिस क्रॉस करते हुए दोनों साइड बालों में लगाएं और बस आपका लुक रेडी है।

अगर आप डे टाइम में कहीं बाहर जा रही हैं तो इस हेयरस्टाइल को बना सकती हैं। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले बालों को कॉम्ब करके साइड पार्टिंग करें। अब आप एक साइड से बालों को पीछे ले जाकर पिन लगाएं। अपने हेयर्स में एक वॉल्यूम क्रिएट करने के लिए आप बालों को लाइट कर्ल लुक दें।

अगर आप केजुअल्स में भी एक स्मार्ट लुक कैरी करना चाहती हैं तो आप ब्रेड के साथ हेयर पिन लुक स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए पहले बालों को कॉम्ब करें और मिडिल पार्टिंग करें। इसके बाद, आप दोनों साइड से ब्रेड बनाएं। इसे अधिक लूज बनाएं। अब आप बालों को एक स्टाइलिश लुक देने के लिए कलरफुल पिन्स को क्रिसक्रॉस करते हुए बालों में लगाएं।
इसे ज़रूर पढ़ें-ओपन हेयर लुक रखना है पसंद, तो ट्राई करें ये हेयरस्टाइल्स

यह एक ऐसा हेयरस्टाइल हैं, जो ओपन हेयर में भी आपको एक स्टनिंग लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको कई सारी पिन्स की जरूरत होगी। सबसे पहले आप बालों को कॉम्ब करके मिडिल पार्टिंगकरें। अब आप पिन्स की मदद से स्क्वेयर व ट्राइएंगल बना सकती हैं। इस तरह आप एक स्टनिंग लुक क्रिएट कर सकती हैं।

यह एक डिफरेंट हेयरस्टाइल है, जो आपको एकदम यूनिक लुक देता है। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आप सबसे पहले बालों को कॉम्ब करके मिडिल पार्टिंग करें। इसके बाद, आप दोनों साइड से फ्रंट हेयर लें और हाफ बन बनाएं। आप दोनों साइड स्पेस बन बनाएं। इसके बाद, आप दोनों साइड पिन लगाएं और बस आपका हेयरस्टाइल रेडी है।
इसे ज़रूर पढ़ें-इंडो-वेस्टर्न लुक क्रिएट करने के लिए यहां से लें आईडियाज

अगर आपको एक यंग व क्यूट लुक चाहिए तो ऐसे में आप बैंग्स स्टाइल में पिन लुक कैरी कर सकती हैं। इसके लिए, सबसे पहले आप बालों को कॉम्ब करें। अगर आपने बैंग्स हेयरकट नहीं करवाया है तो आप भी क्रिएट कर सकती हैं। इसके बाद, आप अपने लुक को अधिक स्टाइलिश बनाने के लिए मिक्स एंड मैच हेयर क्लिप्स को बालों में लगाएं। (हेयरकट के बिना भी बालों को दे Bangs Look)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram, allthingshair
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।